{"_id":"679c7538ad1b193e350bf4d3","slug":"ajmer-news-police-launched-crackdown-against-bangladeshis-living-illegally-detained-two-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान, दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान, दो को हिरासत में लिया
Fri, 31 Jan 2025 12:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:31 PM IST
सार
अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। शहर में बसे अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध बांग्लादेशी और अन्य घुसपैठियों की पहचान एवं उनका निष्कासन के लिए दिए गए आदेशों को लेकर की गई कार्रवाई में दरगाह थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
विज्ञापन
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में शहर अजमेर में अवैध रूप से निवास करने वाले अवैध बांग्लादेशी व घुसपैठियों की पहचान एवं उनका निष्कासन करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध बांग्लादेशी, रोहिंग्या आदि नागरिकों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ व दरगाह थाना अधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठन किया गया है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि मुखबिरों से आसूचना संकलन कर, तकनीकी साधनों एवं विभिन्न जानकारी व तलाश के आधार पर दरगाह क्षेत्र के जालियान कब्रिस्तान, अन्दरकोट, नई सड़क व दरगाह के अन्य संभावित क्षेत्रों में रह रहे करीब 25-30 संदिग्ध खानाबदोश व्यक्तियों को डिटेन करके उनसे पूछताछ की गई, जिनमें से दो व्यक्तियों मोहम्मद आलमगीर हुसैन आलम पुत्र आमीन हुसैन और अबु अली पुत्र अफसर अली ने अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि कल भी दो लोगों को डिटेन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।