फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Planted trees on World Environment Day, Sarvdharma Maitri Sangh took oath to save the environment

Ajmer News: विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, सर्वधर्म मैत्री संघ ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ

Wed, 05 Jun 2024 12:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:38 PM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर के धोलाभाटा रोड चर्च में फादर के घर के पास वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने की शपथ ली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सदस्यों को गमले समेत पौधों का वितरण किया गया।

विज्ञापन
Ajmer News: Planted trees on World Environment Day, Sarvdharma Maitri Sangh took oath to save the environment
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में धोलाभाटा रोड चर्च स्थित फादर कॉस्मो के निवास के पास वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण को बचाने को शपथ ली गई। कार्यक्रम में बिशप ओसवल्ड और महंत श्याम सुंदर शरण देवाचार्य नरसिंह मंदिर, अजमेर विशिष्ट अतिथि रहे।

विज्ञापन


मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने पेड़ों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. लाल थदानी ने इस मौके पर कहा कि एक पेड़ 4 ऑक्सीजन सिलेंडर की पूर्ति करता है। हरी-भरी वसुंधरा से ही वनस्पति, जीव, पशु-पक्षी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में आए सदस्यों को गमले समेत पौधा दिया गया। डॉ. राकेश कटारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी सदस्यों को घर घर पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित करने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed