फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News MLA Vasudev Devnani visited JLN Hospital expressed his displeasure with collector over Biparjoy

Ajmer News: MLA वासुदेव देवनानी ने JLN अस्पताल का किया दौरा,बिपरजॉय से बिगड़े हालात पर कलेक्टर से जताई नाराजगी

Mon, 19 Jun 2023 09:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 09:41 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले में बारिश से बिगड़े हालातों के लिए पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रशासनिक ढांचे को जिम्मेदार ठहराया है। देवनानी ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल का दौरा किया, जहां रविवार को आई बारिश के चलते न सिर्फ हॉस्पिटल परिसर बल्कि वार्ड तक पानी में लबालब हो गए थे।
 

विज्ञापन
Ajmer News MLA Vasudev Devnani visited JLN Hospital expressed his displeasure with collector over Biparjoy
विधायक वासुदेव देवनानी ने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में सोमवार को अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने सांसद भागीरथ चौधरी, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी और मेयर ब्रजलता हाड़ा के साथ जेएलएन अस्पताल का दौरा किया। देवनानी ने कहा, पिछले साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की चिकित्सीय और आधारभूत सुविधाओं की दिशा में कोई काम नहीं किया, सिर्फ बातें ही की हैं, जिसका नतीजा पानी से लबालब जेएलएन असपताल है।

विज्ञापन


विधायक देवनानी ने कहा, महिला हड्डी वार्ड में दो फीट तक पानी जमा हो गया और आनन-फानन में सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। देवनानी ने प्रशासनिक इंतजामों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पहले से मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ था, तो उसके अनुरूप व्यवस्थाएं और तैयारियां क्यों नहीं की गईं?
विज्ञापन


'अधिकारी लापरवाह रहे और किसी भी तरह का बैकअप प्लान नहीं बनाया'
देवनानी ने कहा, अधिकारी लापरवाह रहे और किसी भी तरह का बैकअप प्लान नहीं बनाया गया, जिससे हालत इतने विकट हुए और हालत यह हो गए कि वार्ड में मरीजों के ऊपर तक पानी पहुंच गया। इतना ही नहीं पैथोलॉजी लैब में रिकॉर्ड, दवाएं और उपकरण तक खराब हो गए। इससे पहले देवनानी ने हाथी भाटा स्थित अजमेर डिस्कॉम दफ्तर में चीफ इंजीनियर मुकेश बालदी से मुलाकात कर तेज बरसात की पूर्व चेतावनी के बावजूद पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की और शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द व्यवस्थाएं दुरस्त करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed