फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Mahila Mandal celebrated Lahariya festival, danced vigorously on traditional Rajasthani songs

Ajmer News : महिला मंडल ने मनाया सावन लहरिया उत्सव, परंपरागत राजस्थानी गीतों पर जमकर लगाए ठुमके

Sun, 11 Aug 2024 07:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 07:01 PM IST
सार

राजस्थान में इन दिनों लहरिया महोत्सव की धूम है। जगह-जगह रंग-बिरंगे लहरिये पहनकर महिलाएं महोत्सव मना रही हैं। सावन की तीज के बाद इस तरह के आयोजनों में तेजी आने लगी है। अजमेर के सर्वेश्वर सकीर्तन महिला मंडल की ओर से आज आदर्श नगर में लहरिया महोत्सव मनाया गया।

विज्ञापन
Ajmer News: Mahila Mandal celebrated Lahariya festival, danced vigorously on traditional Rajasthani songs
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर सहित राजस्थान में सावन के महीने में इन दिनों लहरिया महोत्सव की धूम है। जगह-जगह महिलाएं लहरिया पहनकर लहरिया महोत्सव मना रही हैं। इसी कड़ी में सर्वेश्वर सकीर्तन महिला मंडल की ओर से आज शहर के आदर्श नगर स्थित बांके बिहारी गार्डन मे सावन लहरिया महोत्सव मनाया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर जमकर नृत्य किया। लहरिया महोत्सव में महिलाएं लहरिया की ड्रेस सहित परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा मे नजर आईं। इस दौरान महिलाओं ने घूमर की प्रस्तुति भी दी और फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन


लहरिया महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था, जिसमें महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। महोत्सव में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए चाय-नाश्ते सहित भोजन की व्यवस्था भी आयोजकों की ओर से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed