{"_id":"663a0eb2bffbf5b41001cfcd","slug":"ajmer-news-local-councilor-fatally-attacks-policeman-over-land-dispute-6-family-members-injured-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: जमीन के विवाद में स्थानीय पार्षद ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, परिवार के 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: जमीन के विवाद में स्थानीय पार्षद ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, परिवार के 6 लोग घायल
Tue, 07 May 2024 04:51 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 04:51 PM IST
सार
किशनगढ़ में स्थानीय पार्षद ने जमीन के विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्कूल की जमीन के विवाद को लेकर स्थानीय पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी के परिवार पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों के वार से 6 लोग घायल हो गए। सभी को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में न्यू हाउसिंग बोर्ड में हुआ।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए घायल पुलिसकर्मी रूपसिंह ने बताया कि ढाणी राठौड़ान में स्कूल की जमीन पर सुबह वार्ड नं 30 का पार्षद मनीष खंगारोत जेसीबी से नींव खुदवा रहा था। पुलिसकर्मी ने वहां जाकर काम को रुकवाया और फिर वहां से चला गया। इसके बाद पार्षद मनीष ने करीब 10-12 लोगों के साथ घर आकर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में रूपसिंह उसकी पत्नी तेज कंवर, भाई बजरंग सिंह, आनंद कंवर, महेंद्र, सरोज कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लहूलुहान हालत में किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिसकर्मी रूपसिंह और उसके भाई बजरंग सिंह को गंभीर हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में रैफर किया गया है, वहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।