{"_id":"6615689b9c6cd73d51066cb9","slug":"ajmer-news-left-for-udaipur-by-train-dead-body-found-near-banas-river-culvert-five-days-later-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: ट्रेन से उदयपुर जाने के लिए निकली थी, पांच दिन बाद बनास नदी की पुलिया के पास मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: ट्रेन से उदयपुर जाने के लिए निकली थी, पांच दिन बाद बनास नदी की पुलिया के पास मिली लाश
Tue, 09 Apr 2024 09:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:41 PM IST
सार
कुछ दिनों पूर्व ट्रेन से उदयपुर जा रही अजमेर की एक महिला ट्रेन में भीलवाड़ा के बाद लापता हो गई थी। पुलिस को उसकी लाश बनास नदी की पुलिया के पास मिली है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर से उदयपुर जाते समय भीलवाड़ा के बाद लापता हुई अजमेर की महिला की हमीरगढ़ क्षेत्र में बनास नदी की पुलिया के पास लाश मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लापता महिला अजमेर के वैशाली नगर संजय बोहरा की पत्नी रेखा बोहरा (44) 1 अप्रैल को उदयपुर जाने के लिए जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी से रवाना हुई थीं। शाम करीब सवा चार बजे वह ट्रेन में बैठी थी लेकिन भीलवाड़ा के बाद लापता हो गई।
विज्ञापन
हमीरगढ़ थाना पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि बनास नदी की पुलिया के पास एक महिला की लाश पड़ी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश के आसपास तलाशी ली तो वहां महिला का आधार कार्ड और चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन