फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Lawyer accused of raping a foreign woman shot

Ajmer News: विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी वकील को लगी गोली, कल ही बयान देने अजमेर पहुंची थी पीड़ित महिला

Fri, 26 Jul 2024 04:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 26 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

मानव ने पुलिस को बयान में बताया कि 12 बोर की बंदूक साफ करते समय फायरिंग हो गई। छर्रे सीने, पैर और हाथ पर लगने से जख्मी हो गया। 

विज्ञापन
Ajmer News: Lawyer accused of raping a foreign woman shot
घायल को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी महिला से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार रात को नया मोड़ सामने आया। आरोपी वकील मानव सिंह राठौड़ को फायरिंग में लहूलुहान होने के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बता दें कि विदेशी महिला ने दुष्कर्म के मामले में बूंदी थाने में जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे पुलिस ने अजमेर के सिविल लाइंस थाना पुलिस को भिजवा दी। वकील के साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए नसीराबाद थाना एएसआई उगमचंद ने बताया कि नसीराबाद के पास राजगढ़-चैनपुरा में झोपड़ा का बाड़िया निवासी वकील मानव सिंह राठौड़ (43) के गोली लगने की सूचना मिली थी। मानव सिंह के परिजन लहूलुहान हालत में उसे गुरुवार रात करीब 9 बजे अजमेर के पंचशील स्थित क्षेत्रपाल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मानव ने पुलिस को बयान में बताया कि 12 बोर की बंदूक साफ करते समय फायरिंग हो गई। छर्रे सीने, पैर और हाथ पर लगने से जख्मी हो गया। उगमचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अमेरिकी महिला की रिपोर्ट पर आरोपी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डिप्टी एसपी नेमीचंद को मामले की जांच सौंपी है। वकील को गोली लगना हादसा है या आत्महत्या का प्रयास? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर में रहने वाले वकील मानव सिंह राठौड़ पर अमेरिका की रहने वाली महिला ने झुटी शादी रचाकर रेप का मुकदमा राजस्थान के बूंदी जिले में दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर काट कर अजमेर के सिविल लाइन थाना पुलिस को भेजी है। कल अमेरिकी महिला जांच अधिकारी डिप्टी नेमीचंद चौधरी के समक्ष बयान देने के लिए अजमेर पहुंची थी उसके कुछ घंटे बाद ही वकील के द्वारा गोली लगने की घटना सामने आ गई। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed