{"_id":"66aa24903e8e5938210f1616","slug":"ajmer-news-lawyer-accused-of-raping-a-foreign-woman-arrested-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी वकील को पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी वकील को पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार
Wed, 31 Jul 2024 05:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:18 PM IST
सार
Ajmer News: विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उक्त विदेशी महिला से फेसबुक के जरिये दोस्ती करके उसे अमेरिका से भारत बुलाया था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी मानव सिंह राठौड़ को पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी नेमीचंद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव सिंह राठौड़ ने विदेशी महिला से जयपुर के एक होटल में अपने दोस्त के आधार कार्ड से होटल का रूम बुक कराया था और वहां पर उसके साथ रेप किया था।
विज्ञापन
अभी तक की जांच में यह सामने आया कि आरोपी मानव सिंह राठौड़ ने विदेशी महिला से ऑनलाइन करीब 55 हजार भी अपने खाते में डलवाए थे। जांच अधिकारी नेमीचंद चौधरी ने यह भी बताया कि 13 अप्रैल को विदेशी महिला से मानव सिंह राठौड़ ने पहली बार अवैध संबंध बनाए थे और 15 जुलाई को नसीराबाद में एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।
विज्ञापन
वहीं चार दस्तावेजों पर विदेशी महिला के हस्ताक्षर भी कराए थे, फिलहाल जांच अधिकारी नेमीचंद चौधरी ने मानव सिंह राठौड़ का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल चेक अप भी कराया है। मेडिकल जांच में चिकित्सक द्वारा आरोपी को डिस्चार्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया अब उसे न्यायालय के साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
यह था मामला
यूएसए की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती अजमेर के 43 साल के वकील मानव सिंह राठौड़ से हुई थी। फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। राठौड़ के बुलाने पर वह अमेरिका के फ्लोरिडा से 3 जुलाई को दिल्ली आई। फिर दिल्ली से जयपुर पहुंची। यहां आरोपी मानव के साथ एक होटल में रुकी। यहां उसने रेप किया। इसके बाद वह जयपुर से अजमेर ले गया। वहां भी होटल में रेप किया। इसके बाद उसको झांसा देने के लिए राठौड़ ने अजमेर के किसी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद भी वह लगातार रेप करता रहा।
जब भी मानव से घर ले जाने की बात कहती, वह टाल देता था। एक दिन वह जिद करके मानव के घर पहुंच गई। घर पर मानव का बेटा और उसकी पत्नी मिले। इसके बाद पूरी पोल खुल गई। इसके बाद बूंदी के एनजीओ के माध्यम से पीड़िता एसपी हनुमान प्रसाद मीणा से मिली थी। एनजीओ की मदद से पीड़िता बूंदी के महिला थाने गई और रिपोर्ट दी, जिसके बाद पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर अजमेर के सिविल लाइन थाने भेज दी थी।