फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Kekri MLA Shatrughan Gautam wore shoes given by CM after eight months

Ajmer News: आठ माह से नंगे पांव थे केकड़ी विधायक, मुख्यमंत्री ने जयपुर से लाकर दिए जूते... तब पहने, जानें वजह

Mon, 22 Jul 2024 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Jul 2024 08:06 PM IST
सार

केकड़ी जिले को आवंटित बजट के संबंध में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Ajmer News: Kekri MLA Shatrughan Gautam wore shoes given by CM after eight months
मुख्यमंत्री के दिए जूते पहनते विधयक शत्रुघ्न गौतम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने करीब आठ माह (231 दिन) बाद जूते पहने। सोमवार को केकड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके लिए जयपुर से जूते लेकर पहुंचे थे। सभा के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने जूते पहने। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर केकड़ी पहुंचे थे। यहां केकड़ी जिले को आवंटित बजट के संबंध में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन को सीएम ने संबोधित किया।

विज्ञापन


दरअसल केकड़ी से वाया देवली कोटा मार्ग तक फोरलेन हाईवे बनाने की मांग को लेकर विधायक शत्रुघ्न गौतम करीब आठ माह (231 दिन) तक बिना जूते चप्पल के नंगे पांव रहे थे, लेकिन राजस्थान सरकार के बजट में उनकी यह मांग पूरी हो गई। यही वजह रही कि सीएम भजनलाल जयपुर से केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के लिए जूते लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केकड़ी कृषि मंडी बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में केकड़ी जिले को आवंटित बजट के संबंध में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन को सीएम ने संबोधित कर केकड़ी को दी गई सौगात के बारे में बताते हुए आमसभा को संबोधित किया और कहा कि आपने जिस मन और विश्वास के साथ भाजपा की सरकार बनाई है, हम सबका दायित्व है कि जिन वादों को करके गए थे, उनको पूरा करें। साथ ही सीएम भजनलाल ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय पेपर लीक हो रहे थे। 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। हमारी पुलिस ने 100 से ज्यादा माफिया को पकड़ने का काम किया। पहले गैंगस्टर राजस्थान में आकर शरण लेते थे। हमने एंटी गैंगस्टर फोर्स का गठन किया। हमने कहा था कि कोई गैंगस्टर राजस्थान आएगा नहीं, आएगा तो वापस जाएगा नहीं। 

इस मौके पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, देवी शंकर भूतड़ा सहित कई भाजपा नेता में पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed