{"_id":"661a3ff972d23ebe940c2bda","slug":"ajmer-news-fire-not-extinguished-even-after-24-hours-cylinders-blasting-intermittently-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: 24 घंटे बाद भी आग बुझाने के प्रयास जारी, करोड़ों का नुकसान, रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहे सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: 24 घंटे बाद भी आग बुझाने के प्रयास जारी, करोड़ों का नुकसान, रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहे सिलेंडर
Sat, 13 Apr 2024 01:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:49 PM IST
सार
घटना को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने जल्द से जल्द आग पर काबू में करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी घटना पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के विमला मार्केट में शुक्रवार सुबह लगी भीषण आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। दमकल की गाड़ियां 200 से ज्यादा चक्कर लगा चुकी हैं, मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के फायर फाइटर्स मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, बेसमेंट में रखे गैस सिलेंडर रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहे है। धुएं के कारण दमकलकर्मी बेसमेंट में नहीं पहुंच पा रहे हैं, इससे आग पर काबू पाना और मुश्किल हो रहा है। आग के कारण दो दिन से बाजार पूरी तरह से बंद है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस इमारत में आग लगी हैं वहां दवाइयों की दुकान और कपड़े के गोदाम हैं। दो दिन से इमारत में लाइट नहीं होने के कारण फ्रीजर में रखीं दवाइयां खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
घटना को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने हालत काबू में करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी एक्स कर घटना पर चिंता जताई है।
विज्ञापन