फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Fake RAS Result Post Goes Viral on Social Media, RPSC Warns of Legal Action

Ajmer News: सोशल मीडिया पर आरएएस परिणाम की जाली पोस्ट वायरल, आरपीएससी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 17 Oct 2025 08:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 08:35 PM IST
सार

आरएएस 2023 के फाइनल परीक्षा परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जातिवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है।

विज्ञापन
Ajmer News: Fake RAS Result Post Goes Viral on Social Media, RPSC Warns of Legal Action
आरपीएससी

विस्तार

सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा आरपीएससी के हवाले से 15 अक्टूबर को जारी आरएएस भर्ती-2023 के परिणाम के संदर्भ में जातिवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या दिखाते हुए एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसे आयोग सचिव के अधिकृत हस्ताक्षर से जारी किया जाना बताया जाकर प्रसारित किया गया है। जबकि सचाई यह है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कभी भी एवं किसी भी भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के जातिवार आंकड़े जारी नहीं किए जाते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RSSB Recruitment 2025: राजस्थान में जमादार ग्रेड-2 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास आज से करें आवेदन
विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि सोशल मीडिया पर की गई यह पोस्ट पूर्णतः जाली है। जिस किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर यह जाली पोस्ट डाली गई, वे इसे तुरंत हटा लें, अन्यथा प्रकरण में आयोग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने आमजन से यह अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सूचनाओं पर भरोसा करें और अनजानी या अपुष्ट जानकारी को आगे न फैलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed