फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Despite Tight Security, Half-Naked Youth with Swords Enters Dargah Premises, Police Interrogating

Ajmer News: सख्त सुरक्षा के बावजूद दरगाह परिसर में तलवारें लेकर पहुंचा अर्धनग्न युवक, पुलिस कर रही है पूछताछ

Tue, 01 Apr 2025 04:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 04:36 PM IST
सार

अजमेर दरगाह में सभी प्रवेश द्वारों पर कड़े पुलिस पहरे और अन्य सुरक्षाकर्मियों की निगरानी के बावजूद आज सुबह एक युवक तलवारें लेकर अंदर घुस गया। इतना ही नहीं उसने परिसर में अर्धनग्न अवस्था में तलवारें भी लहराईं। जानिये क्या है मामला

विज्ञापन
Ajmer News: Despite Tight Security, Half-Naked Youth with Swords Enters Dargah Premises, Police Interrogating
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आज सुबह 11 बजे एक अर्धनग्न युवक तीन तलवारें लेकर पहुंच गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। युवक की इस हरकत से लोगों में दहशत फैल गई और वे डरकर दूर हट गए। हालात तब और बिगड़ गए जब युवक ने दरगाह परिसर में तलवारें लहरानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


घटना के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने बड़ी मुश्किल से उससे तलवारें छीनीं, जिससे उसके हाथ जख्मी हो गए। इसके बाद अन्य लोगों ने मिलकर युवक को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान गुस्साई भीड़ ने युवक की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नरेश मीणा मामले पर सांसद राजकुमार रौत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा, जहां उसने अपना नाम उत्तरप्रदेश निवासी आलम अली बताया। हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान की पुष्टि नहीं की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं।


इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद युवक दरगाह के अंदर तीन तलवारें लेकर कैसे घुस गया? दरगाह शरीफ के प्रवेश द्वारों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहता है, इसके अलावा दरगाह कमेटी और अंजुमन कमेटी के सुरक्षाकर्मी भी वहां निगरानी रखते हैं। बावजूद इसके युवक इतनी बड़ी सुरक्षा चूक का फायदा उठाकर परिसर तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: Bikaner News: कड़े पहरे के बीच निकलती है गणगौर की सवारी, करोड़ों के आभूषणों से सजी माता में है गहरी आस्था

घटना के एक चश्मदीद के अनुसार युवक अचानक आया और दो तलवारें निकालकर फर्श पर रख दीं। फिर उसने अपने कपड़े उतार दिए और वहां मौजूद महिलाओं को हटने के लिए कहा। जब उसे समझाने के लिए एक व्यक्ति आगे बढ़ा तो उसने तलवार लहराकर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। इसके बाद अन्य लोग भी उसे रोकने के लिए आए, जिनमें से एक और व्यक्ति को भी चोट लगी।

फिलहाल पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक दरगाह के अंदर तलवारें लेकर कैसे पहुंचा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed