फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Courtesy meeting of MP Bhagirath Chaudhary with the Prime Minister

Ajmer News: सांसद भागीरथ चौधरी की प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात, कृषि और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर की

Mon, 05 Aug 2024 08:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Aug 2024 08:02 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने ईआरसीपी को गति देने, तीर्थराज पुष्कर, तेजाजी धाम सुरसुरा, देवमाली और रामदेवरा में कोरिडोर बनाकर धार्मिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में प्रधानमंत्री से चर्चा की।

विज्ञापन
Ajmer News: Courtesy meeting of MP Bhagirath Chaudhary with the Prime Minister
प्रधानमंत्री से मुलाकात करते भागीरथ चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर सांसद और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की किसान कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर लोकदेवता तेजाजी महाराज की प्रतिमा भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को भेंट की। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री ने किसान एवं कृषि मंत्रालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई। इस अवसर पर अजमेर सांसद के नाते भागीरथ चौधरी ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है। 

विज्ञापन


चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि पूर्वी राजस्थान नगर परियोजना (ईआरसीपी) राजस्थान प्रदेश के 21 से अधिक जिलों के निवासीयों हेतु पेयजल की इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य तीव्र गति से हो एवं जल्द ही आपके हाथ से इस योजना का शिलान्यास हो जाए, चौधरी ने महाकाल उज्जैन एवं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर सृष्टि के रचयिता ब्रम्हा मंदिर-तीर्थराज पुष्कर का पुनर्निर्माण एवं विकास किए जाने हेतु भी आग्रह किया है। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने संसदीय क्षेत्र की दो प्रमुख रेल मार्गों हेतु भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया उन्होंने पुष्कर-मेडता रेल लाइन की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री का आभार जताया। साथ ही उक्त रेल लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो इस हेतु भी आग्रह किया। साथ ही नसीराबाद-केकड़ी, देवली चौथ का बरवाड़ा रेलमार्ग का अनुमोदन कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनोमिक अफेयर्स द्वारा करवाकर उक्त रेलमार्ग की स्वीकृति की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा दिया जाए
भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री को राजस्थान के लोकदेवताओं की स्थली पर आने का आमंत्रण भी दिया और आग्रह किया कि किसानों के आराध्य वीर तेजाजी महाराज की निर्वाण स्थली सुरसुरा, देवनारायण भगवान की निर्वाण स्थली देवमाली और रामदेव जी की निर्वाण स्थली रामदेवरा को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित कराया जाए। संभाग के सबसे बडे़ चिकित्सालय अजमेर मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा दिया जाए, ताकि राजस्थान के हृदय स्थल अजमेर में संपूर्ण राजस्थान एवं दूर-दराज क्षेत्रों के मरीजों का ईलाज समय पर संभव हो सके। 


अभी हाल ही में कृषि राज्य मंत्री किशनगढ़ आए तब जैन मुनी सुनील सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उस समय जैन समाज ने भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव में यशस्वी प्रधानमंत्री को किशनगढ़ आगमन हेतु कृषि मंत्री को उनकी बात प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस पर उक्त संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष रखकर महोत्सव में पधारने का आग्रह किया। साथ ही किशनगढ़ अजमेर के मार्बल ग्रेनाइट उद्योग के शोध एवं विकास के दृष्टिगत यहां पर केन्द्रीय स्तर का एक रिसर्च इन्स्टीट्यूट की स्थापना की भी मांग रखी। केन्द्रीय किसान कल्याण मंत्री ने प्रधानमंत्री का कृषि एवं किसान कल्याण से सम्बद्ध क्षेत्र के लिए इस बजट में 1.52 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान हेतु आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed