फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Chancellor Kalraj Mishra gave medals to the students in the university convocation

Ajmer: कुलाधिपति ने छात्रों को दिए मेडल, बोले- रूढ़ियों से मुक्त होने की ओर अग्रसर होना है शिक्षा की सार्थकता

Sat, 15 Jun 2024 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Jun 2024 10:37 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा की सार्थकता इसमें नहीं है कि उससे हम कोई पद, नौकरी या अन्य किसी तरह की भौतिक सफलता प्राप्त कर लें। शिक्षा की सार्थकता इसमें है कि हम रूढ़ियों से मुक्त होने की ओर अग्रसर हों।

विज्ञापन
Ajmer News: Chancellor Kalraj Mishra gave medals to the students in the university convocation
विद्यार्थियों को सम्मानित करते राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह शनिवार को राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र की अध्यक्षता और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि दीक्षांत विद्यार्थियों के लिए नव जीवन में प्रवेश का उत्सव है। यह वह अवसर है, जब विद्यार्थी अर्जित शिक्षा का उपयोग राष्ट्र और समाज के विकास में करने के लिए तैयार होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की सार्थकता इसमें नहीं है कि उससे हम कोई पद, नौकरी या अन्य किसी तरह की भौतिक सफलता प्राप्त कर लें। शिक्षा की सार्थकता इसमें है कि हम रूढ़ियों से मुक्त होने की ओर अग्रसर हों। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं के संदर्भ में विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध का देश का उत्कृष्ट केंद्र बनें। यहां ऐसे पाठ्यक्रमत तैयार हों, जिससे युवाओं के लिए भविष्योन्मुख अधिकाधिक मार्ग प्रशस्त हो सकें। युवा रोजगार पाने की बजाय देने के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटाएंगे शिक्षा नगरी का गौरव
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्ति और व्यक्तित्व निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। वे स्वयं भी महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही अजमेर शिक्षा नगरी के रूप में विख्यात रहा है। बाद के समय में अजमेर का यह वैभव कहीं खो गया। अब हम सब मिल कर अजमेर का पुराना शैक्षिक गौरव पुनः लौटाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अपने सभी गुरुजनों को भी प्रणाम किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का शुभारंभ किया। कुलपति अनिल कुमार शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक वीरेन्द्र कानावत, अजय सिंह, संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा, आईजी पुलिस लता मनोज कुमार, जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed