फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Bride ran away with money and jewelery after arranging fake marriage

Ajmer News: रुपये और गहने लेकर दुल्हन फरार, पति को दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के आदेश

Fri, 12 Apr 2024 06:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Apr 2024 06:48 PM IST
सार

मदनगंज किशनगढ़ के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक किशनगढ़ ने लुटेरी दुल्हन और उसके परिवार समेत दलाल चिंटू जांगिड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश पुलिस थाना मदनगंज को दिए।

विज्ञापन
Ajmer News: Bride ran away with money and jewelery after arranging fake marriage
मंदिर में शादी की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मदनगंज में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दलाल के माध्यम से शादी रचाकर गहने और रुपये लेकर दुल्हन बिहार चली गई। उसका पति जब उसको लेने गया तो उसके परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। तब आरोपी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने कोर्ट में शिकायत की तो कोर्ट ने मदनगंज थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवादी कमल विशनानी निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मदनगंज ने अपने वकील रुपेश शर्मा के जरिए सक्षम न्यायलय में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि दलाल चिंटू जांगिड़ ने परिवादी से संपर्क किया था। उसने कहा कि बिहार में उसके परिचित हैं शंकर पासवान। उसने उनकी लड़की सरस्वती से शादी करवाने की बात कही। जिसके तहत अभियुक्त चिंटू जांगिड़ ने परिवादी से 1,70,000 रुपये मांगे। परिवादी ने 11000 रुपये चिंटू जांगिड़ के खाते में डाल दिए और 1,59,000 रुपये नकद अदा कर दिए। इसके बाद 8.12.2023 को झूलेलाल मंदिर में अभियुक्त सरस्वती और परिवादी का विवाह करवा दिया गया। विवाह इकरारनाम भी निष्पादित किया गया। परिवादी ने विवाह के समय अभियुक्ता सरस्वती के 1,20,000 रुपये के सोने चांदी के जेवरात भी करवाए। परिवादी से अभियुक्त शंकर पासवान और माधुरी देवी ने 50000 रुपये आवश्यकता बताकर और खाते में डलवा लिए। 
विज्ञापन


झूठे मुकदमों में फंसाने की दी धमकी 
शादी के बाद अभियुक्ता सरस्वती ने परिवादी से दूरी बनाए रखी और परिवादी और उसके घर वालों से लड़ाई-झगड़ा करने लगी 10 मार्च 2024 को अभियुक्त माधुरी देवी एक अन्य महिला के साथ किशनगढ़ आई और बहाना बनाकर अभियुक्ता सरस्वती को अपने साथ ले गई। परिवादी को विश्वास दिलाया कि दो चार दिन में वापस भेज देंगे। जाते समय अभियुक्ता सरस्वती अपने साथ जेवरात भी ले गई, जब अभियुक्ता सरस्वती वापस नहीं आई तो परिवादी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। वो अपनी पत्नी को लेने बिहार गया तो वहां अभियुक्ता शंकर पासवान, माधुरी देवी, सरस्वती देवी ने जान से मारने की और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर परिवादी को वहां से भागा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
परिवादी ने थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं करने पर परिवादी ने कोर्ट का सहारा लिया। वकील रुपेश शर्मा के उक्त सभी तर्कों से सहमत होकर माननीय न्यायालय ने अभियुक्त शंकर पासवान, माधुरी देवी, सरस्वती देवी, चिंटू जांगिड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश पुलिस थाना मदनगंज को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed