फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Before Urs, sandals were removed from Khwaja Dargah and distributed, crowd of pilgrims gathered

Ajmer News : उर्स से पहले ख्वाजा की दरगाह से संदल उतारकर तकसीम किया, उमड़ी जायरीनों की भीड़

Wed, 01 Jan 2025 12:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 01 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

मंगलवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में सालाना उर्स शुरू होने से पहले संदल उतारने की रस्म अदा की गई, जिसके बाद जायरीनों में संदल तकसीम किया गया।

विज्ञापन
Ajmer News: Before Urs, sandals were removed from Khwaja Dargah and distributed, crowd of pilgrims gathered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मंगलवार को संदल की रस्म अदा की गई। मगरिब की नमाज के बाद आस्ताना शरीफ में दरगाह के खादिमों द्वारा गरीब नवाज की पाक मजार से संदल उतारना शुरू किया गया। संदल उतारे जाने के बाद इसे जायरीनों में तकसीम किया गया, जिसे लेने के लिए दरगाह में जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना 813वें उर्स के शुरू होने से पहले ख्वाजा साहब के मजार पर साल भर तक चढ़ाया जाने वाला संदल उतारा जाता है, मजार से संदल उतारे जाने के बाद संदल खादिमों द्वारा जायरीनों में तकसीम किया जाता है। फिर साल भर आने वाले जायरीन को बतौर तबर्रुक दिया जाता है, जो जायरीन मौके पर मौजूद रहते हैं, उन्हें संदल मौके पर ही तकसीम किया जाता है। ऐसी मान्यता है की संदल को पानी में मिलाकर पीने से कई सारी लाइलाज बीमारियों का इलाज हो जाता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ख्वाजा साहब की मजार पर प्रतिदिन संदल पेश किया जाता है। प्रतिदिन दोपहर में खिदमत के समय संदल ख्वाजा साहब के मजारे अकदस पर चढ़ाया जाता है। साल भर चढ़ने के बाद चांद रात की 28 तारीख को उर्स से पहले इसे उतारा जाता है, जिसे आज मंगलवार की रात मजार से उतारा गया और जायरीनों में तकसीम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed