{"_id":"669a5ad970d95f35f002cf10","slug":"ajmer-news-a-collision-with-a-dumper-took-the-life-of-a-voiceless-the-mother-became-unconscious-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: डंपर की टक्कर ने ली बेजुबान की जान, लहुलूहान हालत में अपने बच्चे को देख बेसुध हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: डंपर की टक्कर ने ली बेजुबान की जान, लहुलूहान हालत में अपने बच्चे को देख बेसुध हुई मां
Fri, 19 Jul 2024 05:54 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:54 PM IST
सार
जिले में पुष्कर के गनाहेड़ा क्षेत्र में डंपर की टक्कर से एक बेजुबान की जान चली गई और बेसुध मां घंटों अपने जिगर के टुकड़े को लहुलूहान हालत में देखती रही।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां की ममता से बढ़कर इस संसार मे कुछ नहीं है, यह बात आज उस समय एक बार फिर सामने आई जब धार्मिक नगरी पुष्कर के गनाहेड़ा में जेपी होटल के पास एक निर्दयी डंपर चालक गाय के बछड़े को मौत की नींद सुलाता हुआ भाग गया। अपने बच्चे की अपनी आंखों के सामने इस दर्दनाक मौत ने गाय माता का सीना छलनी कर दिया और वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात डंपर की टक्कर से गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों मृत बछड़े को सड़क के बीच से उठाकर किनारे पर रखा और संबंधित विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन