फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: 3 accused in police custody with fake notes of 40 thousand, used to give notes in crowded shops

Ajmer News: चालीस हजार के नकली नोटों के साथ तीन आरोपी पुलिस हिरासत में, भीड़भाड़ वाली दुकानों में चलाते थे नोट

Sun, 26 May 2024 09:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 26 May 2024 09:53 PM IST
सार

बाजार में नकली नोट चला रहे अलवर की मेव गैंग के तीन लोगों को अजमेर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने एक ही सीरिज के चालीस हजार रुपये के नोट भी बरामद किए हैं। खिलौने की एक दुकान पर पांच सौ रुपये का नकली नोट देने के बाद मामला सामने आया था। 

विज्ञापन
Ajmer News: 3 accused in police custody with fake notes of 40 thousand, used to give notes in crowded shops
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में नकली नोट चलाने वाली अलवर की मेव गैंग के तीन लोगों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चालीस हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं जो एक ही सीरीज के थे। इन्हीं में से एक नोट आरोपियों ने खिलौनों की एक दुकान पर दिया था, उस दुकानदार की शिकायत पर ही पुलिस ने इन तीनों को पकड़ा। अब पुलिस इनसे नकली नोटों को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि 25 अप्रैल को दुकानदार सुरेश ने मदार गेट पुलिस चौकी आकर चौकी प्रभारी एएसआई भगवानसिंह को बताया कि उसकी दुकान पर आए तीन व्यक्तियों ने उसकी दुकान से एक प्लास्टिक का खिलौना खरीदकर उसे पांच सौ रुपये का नकली नोट दे दिया। भीड़ होने के कारण दुकानदार ने कुछ देर बाद जब नोट को देखा तो नकली नोट होना पाया।
विज्ञापन


दुकानदार ने तुरंत मदार गेट थाने पर मामले की जानकारी दी और बताया कि तीनों लड़के मुंदड़ी मोहल्ला की तरफ गए हैं और उनके पास और भी नकली नोट हो सकते हैं। इस पर चौकी प्रभारी उसे लेकर मूंदड़ी मोहल्ले की तरफ गए, जहां तीनों युवक दिखाई दिए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर तीनों भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और थाने लाकर उनकी तलाशी ली। जिसमें अब्बास नामक व्यक्ति के पास 500-500 के 45 जाली नोट, संतार खान के पास 500-500 के 25 जाली नोट तथा हासन उर्फ मौसम खान के कब्जे से 500-500 के 10 नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जिस पर दुकान पर भीड़भाड़ दिखाई देती है, वहां से सामान खरीदते हैं तथा सामान के बदले दुकानदार को 500-500 के नकली नोट देकर फरार हो जाते हैं। कुछ समय के बाद तीनों बदमाश घटना को अंजाम देकर अपनी लोकेशन बदल लेते हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed