{"_id":"65993ee02d2bf12a5b0ed867","slug":"ajmer-news-12th-class-student-became-a-gangster-with-a-pistol-in-her-hand-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पिस्टल हाथ में लेकर गैंगस्टर बन गई 12वीं की स्टूडेंट, बोली- फेमस होना था, पुलिस ने घर से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पिस्टल हाथ में लेकर गैंगस्टर बन गई 12वीं की स्टूडेंट, बोली- फेमस होना था, पुलिस ने घर से पकड़ा
Sat, 06 Jan 2024 05:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमजेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमजेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:22 PM IST
सार
फेमस होने के लिए युवती को पिस्टल के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चेतावनी देकर उसे जमानत पर छोड़ दिया है। युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फेमस होने के लिए ऐसा किया है। मामला अजमेर जिले का है।
विज्ञापन
हाथ में पिस्टल लेकर जाती हुई लड़की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने आप को फेमस करने के लिए युवा इन दिनों सोशल साइट्स पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर जिला पुलिस हरकत में आई और लड़की को धारा-151 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि वह फेमस होना चाहती थी। एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान ने बताया कि युवती शहर के बालूपुरा स्कूल सिविल लाइन की रहने वाली शिवानी सैनी (18) पुत्री चंद्रप्रकाश है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई थी। युवती की पहचान होने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस शनिवार सुबह करीब सात बजे युवती के घर पहुंची थी। उसकी मां ने घर का दरवाजा खोला था। उन्होंने बताया कि बेटी सो रही थी। लेडी कांस्टेबल ने कमरे में जाकर उसे जगाया और वीडियो के बारे में पूछा। उसने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाना कबूला।
विज्ञापन
तब पुलिस उसे थाने लेकर आई। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। उसने ऑनलाइन साइट अमेजॉन से पिस्टल को ऑर्डर किया था। पिस्टल आने के बाद आनासागर चौपाटी पर पिस्टल के साथ रील बनाई थी, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसके साथ ही फायरिंग करते हुए भी एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन
वीडियो पर लिखा गैंगस्टर
युवती ने बताया कि नकली हथियारों के साथ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना गैरकानूनी है। इस बारे में उसे पता नहीं था। उसने फेमस होने के लिए नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाया था और गैंगस्टर लिखा था।
कोर्ट ने हिदायत देकर छोड़ा
पुलिस ने युवती को धारा-151 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। युवती को हिदायत दी गई है कि इस तरह की हरकत आगे न करे। युवा हथियारों के साथ फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अपराध की श्रेणी में आता है। युवती को सभी फोटो-वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया गया है।