फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Instructions to maintain confidentiality of Rajasthan Board exams, exams will start from March 6

Rajasthan Board Exam: छह मार्च से शुरू होंगी परीक्षा, इस बार हर मूवमेंट पर होगी कैमरों की नजर, बैठक में फैसला

Thu, 06 Feb 2025 11:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी परीक्षाओं को लेकर रीट सभागार में विभिन्न जिलों से आए जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता और गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Ajmer: Instructions to maintain confidentiality of Rajasthan Board exams, exams will start from March 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी, जिनकी तैयारियों के लिए अभी से जुट जाना आवश्यक है। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को रीट सभागार में राज्य के विभिन्न जिलों से आए जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 19 लाख 98 हजार 509 परीक्षार्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है। इनके साथ उनके अभिभावकों की आकांक्षाएं और राज्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर होती है। उन्होंने परीक्षा की पवित्रता और गोपनीयता को सर्वोपरि बताते हुए जिला परीक्षा संचालन समितियों को इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बोर्ड प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। राज्य के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र निकालने से लेकर उनके वितरण और परीक्षा संचालन तक की गतिविधियों की सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी की जाएगी। अन्य जिलों में भी उड़नदस्तों के जरिए प्रतिदिन रोटेशन में वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड का केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1 मार्च से 5 अप्रैल तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर संपर्क किया जा सकता है।

बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष, गोपनीय और पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित करना बोर्ड की प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रश्नपत्रों को पुलिस थानों में शिक्षा विभाग की अलमारियों में सुरक्षित रखा जाएगा और उनके परिवहन के लिए चिन्हित वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

विशेष अधिकारी नीतू यादव ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों की सूची निदेशक गोपनीय को भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरती जाएगी और परीक्षार्थियों को विद्यालय गणवेश में ही परीक्षा देने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।

बैठक में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी स्वच्छ छवि वाले कार्मिकों को देने के निर्देश दिए गए हैं। समन्वय केंद्राध्यक्ष, अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष और माइक्रो ऑब्जर्वर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए योग्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, रोशनी और दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक राजेश निर्वाण, निदेशक गोपनीय जेपी चिमनानी, निदेशक अकादमिक राकेश स्वामी, उमेश चौरसिया, उपसचिव गीता पलासिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed