{"_id":"64e087b2cb2d380a8905ccf8","slug":"ajmer-ekta-kapoor-paid-obeisance-at-khwaja-garib-nawaz-s-dargah-prayed-for-the-success-of-dream-girl-2-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: एकता कपूर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में की जियारत, ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: एकता कपूर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में की जियारत, ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी के लिए मांगी दुआ
Sat, 19 Aug 2023 02:43 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:43 PM IST
सार
अजमेर पहुंची एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के लिए ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में की जियारत की। साथ ही इसके लिए दुआ मांगकर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुची एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुची। दरगाह के खादिम हाजी इमरान ने उन्हें जियारत करवाई गई। एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के दरगाह में पहुंचने के बाद उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। लोग फोटो खिंचवाने के लिए आतूर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, बॉलीवुड और टीवी सीरियल की मशहूर प्रड्यूसर एकता कपूर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंची। एकता कपूर के ने चादर पेश कर अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। जियारत के बाद खादिमों के द्वारा उनकी दस्तारबंदी कर उन्हें तबरुक भेट दिया गया।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में एकता कपूर ने कहा कि हर साल ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में दुआ मांगने के लिए आती हैं। इस बार भी उन्हें दरगाह में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि दरगाह में आने वाले सभी लोगों की दुआएं पूरी होती हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एकता ने दुआ मांगी है। इसके साथ ही देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारा बना रहे इसे लेकर भी दुआ मांगी गई है। एकता कपूर के दरगाह में पहुंचने के बाद उनके चाहने वालों के द्वारा फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लग गई।