{"_id":"65c39f71e21739ba590c7563","slug":"ajmer-during-love-affair-girl-family-stripped-young-man-and-beat-him-with-sticks-and-kicks-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: प्रेम-प्रसंग में युवती के परिजनों ने युवक को निर्वस्त्र कर डंडे और लात घूंसों से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: प्रेम-प्रसंग में युवती के परिजनों ने युवक को निर्वस्त्र कर डंडे और लात घूंसों से की पिटाई
Wed, 07 Feb 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:49 PM IST
सार
प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने युवक को निर्वस्त्र कर डंडे और लात घूंसों से जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक बचाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
युवक की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को निर्वस्त्र कर लात घूंसों व डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के परिवार ने बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर मारपीट करने के साथ ही वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक के परिवार वालों ने बुधवार को अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर मांगलियावास थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नदी द्वितीय सराधना निवासी पीड़ित युवक के भाई ने बताया कि 2 फरवरी को रात्रि करीब 11 बजे जितेंद्र, बल्लू रोहन, विशाल, सहित अन्य लोग उसके घर में जबरन घुसकर उसके छोटे भाई को बंधक बना लिया। बाद में गेट बंद कर उसके साथ रात भर मारपीट की। परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर से बाहर निकाल दिया। दूसरे दिन सुबह उसे सभी आरोपी घसीट कर घर से बाहर रोड पर ले गए और उसके सारे कपड़े खोलकर उसके साथ मारपीट की, उन्होंने लात-घूसों और डंडों से उसे पीटा। आरोपियों ने उसका निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने बताया कि बुधवार को उन्होंने अजमेर एसपी चूनाराम जाट को शिकायत देकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत पर मांगलियावास थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं एडिशनल एसपी ग्रामीण वैभव शर्मा ने बताया कि युवक के साथ मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है, जिसको लेकर मांगलियावास थाने को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन