फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Three Cops Detained Over Violent Dispute on Chicken Prices, Police Hunt for Absconding Accused

Ajmer News: चिकन की रेट को लेकर हुए हिंसक विवाद में तीन पुलिस हिरासत में, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 17 Jul 2025 04:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 04:47 PM IST
सार

रामगंज थाना क्षेत्र में चिकन की रेट को लेकर हुए हिंसक विवाद में दो लोगों की जान जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Ajmer News: Three Cops Detained Over Violent Dispute on Chicken Prices, Police Hunt for Absconding Accused
चिकन की रेट को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए

विस्तार

शहर में 15 जुलाई को रामगंज थाना क्षेत्र में मीट की दुकान पर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की जान चली गई। यह दिल दहला देने वाली घटना पाकीजा मीट शॉप पर घटी, जहां मीट की कीमत को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। हमलावरों ने दुकान के मालिक इमरान और उसके भतीजे शाहनवाज पर चाकू और डंडों से बेरहमी से हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस डबल मर्डर केस में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अहसान कुरैशी पुत्र मोहम्मद अली, यूनुस कुरैशी पुत्र मोहम्मद अली और इमरान कुरैशी पुत्र अब्दुल अली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में कुल 14 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में जयपुर ने लगाई बड़ी छलांग, ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम टॉप 20 में
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने प्रेसवार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मीट की कीमत को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव था, जो 15 जुलाई को अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

यह घटना न केवल शहर को झकझोरने वाली है बल्कि इससे इलाके में दहशत का माहौल भी बन गया था। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की थी। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ का कहना है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

मीट की रेट को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

चिकन की रेट को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed