फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer-Delhi Vande Bharat Express is pleasing to passengers booking of seats increasing every day

Ajmer News: यात्रियों को भा रही है अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, हर दिन बढ़ रही है सीटों की बुकिंग

Thu, 27 Apr 2023 04:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 04:26 PM IST
सार

बुधवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन रेलवे की आय बढ़ाने के मामले में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 13 अप्रैल 2023 को ट्रेन की कुल आय 4,88,753 रुपए रही जो 24 अप्रैल 2023 को बढ़कर 10,12,617 रुपए हो गई।

विज्ञापन
Ajmer-Delhi Vande Bharat Express is pleasing to passengers booking of seats increasing every day
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित व तेज संचालन हेतु हाल ही में शुरू की गई अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों को काफी भा रही है। यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 13 अप्रैल 2023 को ट्रेन शुरू हुई, जिसके बाद से अब तक एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार दोनों ही श्रेणियों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन

सीटों की बुकिंग में वृद्धि
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में एग्जीक्यूटिव कार में 13 अप्रैल 2023 को कुल 159 सीटों में से 59 सीट यात्रियों को आवंटित हुई थी, वहीं 24 अप्रैल 2023 को यह बढ़कर 94 हो गई। इसी प्रकार चेयर कार श्रेणी में जहां 13 अप्रैल 2023 को कुल 1593 में से 510 सीट आवंटित हुई थी, वहीं 24 अप्रैल 2023 को यह संख्या बढ़कर 1038 हो गई है। इस प्रकार कुल सीटों की बात करें तो 13 अप्रैल 2023 को कुल 1762 सीटों में से 559 सीटें आवंटित हुई थी। जबकि, 24 अप्रैल 2023 को यह बढ़कर 1132 हो गई है। 

विज्ञापन

रेलवे के आय भी लगातार बढ़ रही है
बुधवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन रेलवे की आय बढ़ाने के मामले में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 13 अप्रैल 2023 को ट्रेन की कुल आय 4,88,753 रुपए रही जो 24 अप्रैल 2023 को बढ़कर 10,12,617 रुपए हो गई। बर्थ आवंटन प्रतिशत 13 अप्रैल 2023 को 32.47 % था, वहीं 24 अप्रैल को यह बढ़कर 64.66% हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ रही है
12 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रेन का शुभारंभ किया गया था। ट्रेन कई सुविधाओं से लैस है। तेज रफ्तार इसकी विशेषता है और यह पहली सेमी हाई स्पीड ‘मेक इन इंडिया’ ट्रेन है। पहली स्वदेशी सुरक्षित कवच प्रणाली के अनुकूल है। अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन है। यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह आदि सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में भी सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed