फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   ajmer cyber fraud 6 62 lakh accused aditya arrested amravati police chase

राजस्थान: दलदल में डेढ़ किमी दौड़कर पुलिस ने अमरावती से पकड़ा साइबर ठग, 6.62 लाख की ठगी का मामला

Fri, 18 Sep 2026 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

अजमेर साइबर थाना पुलिस ने 6.62 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी आदित्य को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम ने संतरे के बागों और खेतों के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसका पीछा किया।

विज्ञापन
ajmer cyber fraud 6 62 lakh accused aditya arrested amravati police chase
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की साइबर थाना पुलिस ने 6.62 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी आदित्य को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने संतरे के बागों और खेतों के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। लगातार बारिश के कारण खेतों में दलदल हो गया था और पीछा करते समय पुलिसकर्मियों के पैर बार-बार मिट्टी में धंस रहे थे। इसके बावजूद पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन

दलदल भरे खेतों में पुलिस ने किया पीछा

साइबर थाना प्रभारी शमशेर खान ने बताया कि मध्य प्रदेश के नवेगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला आदित्य साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में अजमेर साइबर थाना पुलिस की एक टीम अमरावती पहुंची थी। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की सटीक लोकेशन का पता लगाया और उसे पकड़ने के लिए दबिश की तैयारी की।

विज्ञापन

भनक लगते ही भागने लगा आरोपी

हेड कांस्टेबल हितेंद्र बागड़ी और कांस्टेबल बाबूलाल को आरोपी का सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश दी। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही आदित्य मौके से भागने लगा। दोनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भागते हुए संतरे के बागों और आसपास के खेतों की ओर निकल गया। लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों की मिट्टी दलदल में बदल चुकी थी। ऐसे हालात में आरोपी का पीछा करना पुलिसकर्मियों के लिए भी मुश्किल हो गया।

करीब डेढ़ किलोमीटर दौड़कर दबोचा

पुलिसकर्मियों के पैर दलदल में बार-बार धंस रहे थे, लेकिन उन्होंने आरोपी का पीछा नहीं छोड़ा। करीब डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ने के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार आदित्य को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अजमेर लाया गया है।

ठगी के पैसों और पूरे नेटवर्क की होगी जांच

पुलिस आरोपी से मामले को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन, उसके इस्तेमाल किए गए माध्यम और इस साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed