{"_id":"65e9be402f2aa8c1dc049b3d","slug":"ajmer-crime-relative-raped-a-nine-year-old-innocent-girl-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Crime: नौ साल की मासूम बच्ची को रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Crime: नौ साल की मासूम बच्ची को रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Thu, 07 Mar 2024 06:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:47 PM IST
सार
पीड़िता के पिता ने बुधवार शाम अजमेर के रामगंज पुलिस थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है। मासूम से दुष्कर्म करने वाला रामगंज थाना इलाके में एलआईसी मैनेजर है।
विज्ञापन
रामगंज पुलिस थाना अजमेर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में सरकारी अधिकारी की 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में दुष्कर्म का आरोप दूर के रिश्तेदार एलआईसी के मैनेजर पर लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने बुधवार शाम अजमेर के रामगंज पुलिस थाना में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रिपोर्ट में रामगंज थाना इलाके का रहने वाला आरोपी एलआईसी मैनेजर हमारा दूर का रिश्तेदार है। जून 2023 में वह पहली बार हमारे घर (क्वार्टर) पर आया था। इस दौरान उसने बेटी से नजदीकियां बढ़ाईं और उसी दिन बहाने से अपने घर ले गया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। इसके बाद रात को फोन कर कहा कि बेटी सो गई है, वो सुबह उसे छोड़ने आ जाएगा।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उस रात भी आरोपी ने बेटी के साथ गलत हरकत की थी। पिता ने बताया कि इसके बाद अगस्त 2023 में वो फिर से घर आया। मौका पाकर वह बेटी को बेडरूम में ले गया और अलमारी के पीछे ले जाकर उसके साथ फिर से गलत हरकत की। बेटी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह मम्मी-पापा को जान से मारकर नाले में फेंक देगा।
विज्ञापन
पिता ने रिपोर्ट में बताया कि फरवरी 2024 में आरोपी तीन-चार बार हमारे घर पर बिना बताए आया और बेटी के साथ गलत हरकत की। आरोपी मार्च 2024 में एक दिन सुबह आया और बोला कि बच्ची को कार से स्कूल छोड़ देगा। स्कूल छोड़ते वक्त भी उसके साथ अश्लील हरकत की गई।
एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल दो अलग-अलग बताए गए हैं। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वीमन (SIUCAW) के डिप्टी एसपी नेमीचंद चौधरी कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता का जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में मेडिकल भी करवाया गया है।