फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Crime Mother and her lover arrested for murdering son

हत्यारी मां: इश्क के खातिर महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को मार डाला, ऐसी मौत दी कि रूह कांप जाए

Fri, 01 Dec 2023 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 09:56 PM IST
सार

अजमेर जिले में नसीराबाद स्थित आठ साल के बच्चे की हत्या की वारदात का जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। बच्चे की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या की थी। पुलिस ने बच्चे की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Ajmer Crime Mother and her lover arrested for murdering son
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के नसीराबाद में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने आठ साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। बेटा अपनी मां के प्रेम-प्रसंग के बारे जानकारी रखता था, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने बताया, 28 नवंबर को फोन के जरिए नसीराबाद सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि विष्णु मोदी की पत्थर की फैक्ट्री के सामने भीलवाड़ा-अजमेर सिक्स लाइन हाइवे और मोतीपुरा रेल लाइन के झाड़ियों में एक बच्चे की लाश पड़ी है। मृत बच्चे का हाथ प्लास्टिक की निवार से बंधे थे। साथ ही कनपटी पर गहरे घाव के निशान और गले में कपड़ा लपटा था। इसके अलावा लाश के पास एक पत्थर और जैकेट भी मिला था। ऐसे में मौका स्थिति को देखते हुए नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। साथ ही मृत बच्चे की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव में पड़ताल की गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम के प्रयास से मृत बच्चे की शिनाख्त हुई। वहीं, शिनाख्तगी के 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध संबंधों में बांधा बने बेटे को उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल कर दिया था। एसपी चुनाराम जाट ने बताया, मृत बच्चे की मां केकड़ी जिले के भीनाय थाना क्षेत्र के गांव राम मालिया की निवासी 38 वर्षीय संगीता रैगर है। जबकि उसका प्रेमी केकड़ी के टाटोटी गांव निवासी 20 वर्षीय लालाराम बैरवा है। दोनों आरोपियों को विजयनगर के इंदिरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी चुनाराम ने बताया, संगीता के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा इलाहाबाद में ननिहाल में रह रहा है, जबकि छोटा बेटा उसके साथ रहता था। संगीता का पति अजमेर में रहकर मजदूरी करता था। काम की वजह से उसका गांव में आना कम हो पाता था। वहीं, इसी बीच संगीता लालाराम बैरवा के संपर्क में आई।दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे और अवैध संबंध बनाने लगे। लेकिन यह सब संगीता का छोटा बेटा देख रहे था और अपने पिता व अन्य परिजनों को भी उसकी कलियुग मां की करतूतों के बारे में बताता था। इस कारण परिवार में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। एसपी ने बताया, बच्चा अपनी मां और उसके प्रेमी के अवैध संबंध के बीच आ गया था। इसलिए उसकी मां और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।


ऐसे की हत्या
28 दिसंबर को संगीता अपने आठ साल के बेटे के साथ गांव से निकली थी। रास्ते में प्रेमी लालाराम बैरवा मिल गया। तीनों नसीराबाद आ गए, दिन भर तीनों घूमे फिरे। इस दौरान योजना के मुताबिक, लालाराम बैरवा ने बच्चे को जूस में भांग मिलाकर पिला दिया। इस पर भी जब वो अचेत नहीं हुआ तो उसे नशीला पदार्थ खाने में मिलाकर खिला दिया। इसके बाद दोनों लोग बच्चे को मोतीपुरा स्थित पत्थर की फैक्ट्री के पास स्थित जंगल में ले गए। जहां प्रेमी लालाराम ने बच्चे की मां के आंचल से फंदा बनाकर उसके गले को खींचा। हालांकि, इससे पहले संगीता ने बेटे को पकड़ा और फिर प्रेमी लालाराम ने उसे बांध दिया था। वहीं, बच्चे के जिंदा रहने के शक में प्रेमी लालाराम ने उसकी कनपटी पर बड़े पत्थर से वार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों विजयनगर के इंदिरा कॉलोनी में जाकर छुप गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed