फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: BJP burnt effigy of Congress State President for insulting the Assembly Speaker, warned to apologize

Ajmer: विधानसभा अध्यक्ष के अपमान पर भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला, माफी मांगने की चेतावनी दी

Wed, 26 Feb 2025 11:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:33 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य विधायकों द्वारा विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Ajmer: BJP burnt effigy of Congress State President for insulting the Assembly Speaker, warned to apologize
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर की गई टिप्पणी को लेकर अजमेर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने डोटासरा से सार्वजनिक रूप से विधानसभा अध्यक्ष से माफी मांगने की चेतावनी दी है। माफी नहीं मांगने पर प्रदेश भर में आंदोलन की किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि बीते तीन दिनों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों द्वारा सदन को बाधित किया जा रहा है। विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का अपमान किया गया है। आसन के लिए किया गया अमर्यादित भाषा का प्रयोग निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि वे परिपक्व नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से डोटासरा को इसका जवाब मिलेगा। कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। उन्हें सिर्फ विधानसभा में हंगामा ही करना है। आसन के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर आज पुतला जलाया है लेकिन यदि डोटासरा ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर नीरज जैन ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते जो सम्मान विधानसभा अध्यक्ष को देना चाहिए, वह उन्होंने नहीं दिया। विधानसभा अध्यक्ष के लिए जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने किया वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शब्दों का वे प्रयोग कर रहे हैं, निश्चित रूप से कांग्रेस के पतन का कारण बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed