फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Court records statements of victims in Bijaynagar blackmail case, lawyers vent out anger on accused

Ajmer: बिजयनगर ब्लैकमेल मामले में पीड़िता ने सुनाई शोषण की दास्तान, आरोपियों पर वकीलों का गुस्सा फूटा

Tue, 18 Feb 2025 08:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 08:35 PM IST
सार

बिजयनगर में स्कूली छात्राओं से सोशल मीडिया पर दोस्ती करके उन्हें ब्लैकमेल किए जाने का मामला उजागर होने के बाद आज नाबालिग पीड़िता ने कोर्ट में अपने और अपनी सहेलियों के शोषण की दास्तान सुनाई। उधर कोर्ट में पेशी के दौरान मामले में वकीलों का गुस्सा फूटा और उन्होंने आरोपियों को पीट दिया।

विज्ञापन
Ajmer: Court records statements of victims in Bijaynagar blackmail case, lawyers vent out anger on accused
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यावर के बिजयनगर ब्लैकमेलिंग मामले में आज सुबह कोर्ट में नाबालिग पीड़िताओं के कलमबद्ध बयान दर्ज किए गए। इस दौरान उनके परिजन और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी नसीराबाद कोर्ट परिसर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के शोषण के आरोप में समुदाय विशेष के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से पांच बालिग और दो नाबालिग हैं। बालिग आरोपियों को अजमेर न्यायालय में पेश कर पुलिस ने रिमांड की मांग की गई है, ताकि उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े और सबूत जुटाए जा सकें। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों को मौके पर ले जाकर तस्दीक भी करवाएगी। वहीं दो नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ब्यावर भूपेंद्र शर्मा ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने सुनाई शोषण की दास्तान

बिजयनगर कांड में पीड़ित लड़की ने कोर्ट में अपनी दुखद कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उसे जबरन दोस्ती करने के लिए मजबूर किया गया और फिर उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया गया। लड़की ने बताया कि जब वह और उसकी सहेलियां स्कूल जाती थीं, तो कुछ लड़के उनका पीछा करते थे। इसके बाद वह लड़के उन्हें शाम को भी परेशान करते थे और फिर चिट्ठियां फेंकने लगे। जब पीड़िता ने उनसे बात करना शुरू किया, तो पता चला कि वह लड़के अलग धर्म से थे।

लड़के ने बाद में उसे छोटे मोबाइल फोन देने शुरू किए और बाहर घुमाने भी ले जाने लगे। धीरे-धीरे उसने पीड़िता पर विश्वास जमाया और फिर उसकी फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल करके पांच लड़कों से दोस्ती कराई और उसे खास प्रकार के कपड़े पहनने के लिए कहा गया। इसके साथ ही उसे समाज के कुछ तरीकों के बारे में भी बताया गया।

पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि लड़कों ने उसे अन्य लड़कियों से दोस्ती करने के लिए दबाव डाला। उनका इरादा इन लड़कियों को बेचने का भी था। रिश्तेदारों ने बताया कि एक लड़की को पांच से दस लड़के परेशान करते थे और लड़कियों को धमकाकर उनके हाथों में चाकू से कट लगा देते थे। लड़की इतनी घबराई हुई थी कि उसने कभी अपने परिवार को कुछ नहीं बताया।

जब पीड़िता के पास से छोटा मोबाइल फोन मिला तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और लड़कियों के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

गौरतलब है कि बिजयनगर में स्कूली छात्राओं को दोस्ती के बहाने ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया था। मामले में एक छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर फंसाते और फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। इस मामले में 17 फरवरी को पीड़ित लड़कियों के परिजनों और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया।

वकीलों ने आरोपियों को पीटा

पेशी के दौरान कोर्ट लाए गए 6 आरोपियों पर वकीलों ने अपना गुस्सा निकाला। बड़ी मुश्किल से पुलिस आरोपियों को बचाकर ले गई। इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। मामले में 6 आरोपियों रिहान मोहम्मद (20), सोहेल मंसूरी (19), लुकमान उर्फ सोहेब (20), अरमान पठान (19) , साहिल कुरैशी (19) और अफराज (18) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1 नाबालिग को डिटेन किया है।


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कई अन्य लड़कियों को भी ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी। वे अक्सर उन्हें होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में बुलाते थे, जहां उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें डराने-धमकाने का काम करते थे। इस मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े और भी सबूत तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें

Ajmer: सोशल मीडिया पर प्रेम जाल में फंसी छात्राएं, देहशोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, एक्शन मोड में पुलिस

https://www.amarujala.com/rajasthan/ajmer/ajmer-girl-students-trapped-in-love-trap-on-social-media-sexually-exploited-and-pressurized-for-conversion-2025-02-17

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed