फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer 812th Urs of Garib Nawaz concluded informally with small clan rituals

Ajmer: छोटे कुल की रस्म के साथ 812वां उर्स अनौपचारिक रूप से संपन्न, केवड़े और गुलाब जल से महक उठा दरगाह परिसर

Thu, 18 Jan 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

छोटे कुल की रस्म के साथ गरीब नवाज का 812वां उर्स अनौपचारिक रूप से संपन्न हो गया। केवड़े और गुलाब जल से पूरा दरगाह परिसर महक उठा। जन्नती दरवाजा बंद हो गया, इस दौरान हजारों की संख्या में जायरीनों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन
Ajmer 812th Urs of Garib Nawaz concluded informally with small clan rituals
812वां उर्स अनौपचारिक रूप से संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वें उर्स का गुरुवार को छोटे कुल की रस्म के साथ अनौपचारिक रूप से सम्पन्न हो गया। इसी के साथ उर्स के मौके पर खुलने वाले जन्नती दरवाजे को भी बंद कर दिया गया। कुल की रस्म निभाते हुए पूरा आस्ताना शरीफ केवड़ा और गुलाब जल से महक उठा। जायरीनों ने बुधवार रात से ही गुस्ल देना शुरू कर दिया, जो गुरुवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान गरीब नवाज के उर्स में शिरकत करने आए जायरीनों ने गुलाब जल और केवड़े से दरगाह की दीवारों को धोया और उस जल को बोतल में भरकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि सुबह आठ बजे आस्ताना शरीफ आम जायरीनों के लिए बंद कर दिया गया और कुल की रस्म के दौरान आस्ताने में केवल खादिमों को ही अंदर रहने की इजाजत मिली। शाही चौकी के कव्वालों के अलावा बाहरी कव्वालों ने भी कलाम पेश किए और दोपहर सवा बजे कुल की रस्म निभाई गई। कुल की रस्म के लिए ख्वाजा साहब के वशंज और दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन ने आस्ताना शरीफ में प्रवेश किया।
विज्ञापन




इसी के साथ जन्नती दरवाजे को भी बंद कर दिया गया। इस दौरान बड़े पीर की पहाड़ी से तोप के गोले भी दागे गए। कुल की रस्म के साथ ही जायरीनों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हालांकि, कल जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी और 21 जनवरी को बड़े कुल की रस्म के साथ ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना उर्स संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को छठी की रस्म अदा करने के लिए दरगाह व उसके आसपास के इलाकों में हजारों की संख्या में भीड़ देखी गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जायरीन दरगाह में जाने के लिए मशक्कत करते हुए दिखाए दिए। छठी व छोटे कुल की रस्म को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से जायरीनों की सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed