फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : 3 thieves of Mogya Bawri gang caught by police, during interrogation confessed to committing 7 crimes

Ajmer News: मोग्या बावरी गैंग के तीन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, पूछताछ में सात वारदातें करना कबूल किया

Fri, 23 Aug 2024 12:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 12:07 PM IST
सार

जिले की श्रीनगर थाना पुलिस ने चोरी की कई वारदातों में शामिल मोग्या बावरी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में सात वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटर साइकिलें भी जब्त की हैं।

विज्ञापन
Ajmer : 3 thieves of Mogya Bawri gang caught by police, during interrogation confessed to committing 7 crimes
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की श्रीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोग्या बावरी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश व एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा के सुपरविजन में श्रीनगर थाना पुलिस ने चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


मामले में थानाधिकारी जसवंत सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मोग्या बावरी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग जगहों से चुराई हुई चार मोटर साइकिलें बरामद की हैं। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को वीर चौराहा निवासी रंजीत ने अपनी मोटर साइकिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू, शंकरलाल बावरी और लक्ष्मण बावरी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने सात अन्य वारदातें करना भी कबूल किया है, जिनमें कानपुरा गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र से पंखे व अन्य सामान की चोरी, श्रीनगर के पास पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर के दानपात्र से रुपयों की चोरी, केकड़ी से बाइक, पुरानी टोंक के पास फार्म हाउस से बाइक चोरी, नासीरदा बालाजी मंदिर जिला टोंक में दानपात्र की चोरी करने के प्रयास सहित केकड़ी शहर से दो मोटर साइकिलों की चोरी करना शामिल है, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed