{"_id":"679a31033270865e8401594c","slug":"ajmer-140-kgs-of-doda-post-seized-2-arrested-while-fleeing-from-police-checkpoint-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: 140 किलो डोडा पोस्त की बड़ी खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: 140 किलो डोडा पोस्त की बड़ी खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे बदमाश
Wed, 29 Jan 2025 07:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:15 PM IST
सार
जिले की श्रीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 140 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 140 किलो 280 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच नसीराबाद सदर थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी दिशा में श्रीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी तोड़कर फरार हो रही एक कार का पीछा करते हुए उसे रोका। तलाशी के दौरान कार से 140 किलो 280 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंजाब के मोहाली जिले के निवासी अनिल कुमार (35) और मनीष कुमार (31) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अवैध रूप से डोडा पोस्त को बिना परमिट और लाइसेंस के एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से डोडा पोस्त के कट्टे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन