फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Police and administration on alert for PM Modi's Ajmer visit, Chief Secretary and DGP review arrangements

Rajasthan: पीएम मोदी की अजमेर यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, मुख्य सचिव-DGP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 18 Feb 2026 07:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 07:57 PM IST
सार

Ajmer News: 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और मूलभूत सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की। 26 फरवरी तक सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा आपात सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Police and administration on alert for PM Modi's Ajmer visit, Chief Secretary and DGP review arrangements
प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में प्रस्तावित आगमन एवं आमसभा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एवं पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार खुद अजमेर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल व संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

विज्ञापन


मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने कायड़ विश्राम स्थली, प्रस्तावित हेलिपैड, मुख्य सभा स्थल, पार्किंग क्षेत्र तथा संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित और चाक-चौबंद रखी जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रवेश व निकास के पृथक मार्ग, प्रभावी ट्रैफिक प्लान, सुगम पार्किंग व्यवस्था और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, स्वच्छता एवं विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि सौंपे गए दायित्वों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन और आपात सेवाओं की तत्परता पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक स्तर पर तैयारियों की नियमित समीक्षा होती रहे। वहीं, पुलिस महानिदेशक ने वीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, निगरानी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आवागमन सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक
मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लाभार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो तथा पूरे क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखे।

प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट

पढ़ें- Rajasthan News: IT विभाग की बड़ी कार्रवाई; कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर छापे, जयपुर में 26 स्थानों पर सर्च

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों से आने वाले लाभार्थियों के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास पर्याप्त पार्किंग सुविधा सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को अधिक दूरी तय न करनी पड़े। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाए तथा दिशा-सूचक संकेतक लगाए जाएं। जगह-जगह पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहे।


उन्होंने आगामी 26 फरवरी तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए दमकल वाहन, एम्बुलेंस और चिकित्सा दल की तैनाती के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल के आसपास की हाईटेंशन लाइनों को ऊंचा करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास, लोकार्पण, वैक्सीन लॉन्चिंग, सीधा लाभ हस्तांतरण तथा रोजगार प्रदान करने से संबंधित कार्यक्रमों की तैयारियां भी अग्रिम रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त नित्या के., नगर निगम आयुक्त देशलदान, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश, उपखंड अधिकारी गरिमा नरूला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ज्योति ककवानी, वंदना खोरवाल, चंद्रशेखर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed