फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A young man died in a car and trailer collision on Ajmer Bikaner bypass

Ajmer: बीकानेर बाईपास पर कार से टकराया ट्रेलर, हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर, ट्रेलर चालक फरार

Sun, 07 May 2023 08:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 May 2023 08:07 AM IST
सार

बीकानेर बाईपास पर होकरा गांव के निकट जयपुर जा रहा एक ट्रेलर पुष्कर की तरफ से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man died in a car and trailer collision on Ajmer Bikaner bypass
Accident - फोटो : social media

विस्तार

पुष्कर के गांव होकरा में बीती रात ट्रेलर और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


सहायक पुलिस निरीक्षक गिरधारीलाल के अनुसार बीकानेर बाईपास पर होकरा गांव के निकट जयपुर जा रहा एक ट्रेलर पुष्कर की तरफ से आ रही कार से टकरा गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पुष्कर देवनगर निवासी महेन्द्रनाथ (29) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार सवार उसके साथी देवनगर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा (36) व महेन्द्र मेघवंशी (27) गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ग्रामीणों ने जेएलएन अस्पताल भर्ती कराया गया। महेन्द्रनाथ के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुष्कर थाना पुलिस ने ट्रेलर को जब्त किया है।
विज्ञापन


ट्रेलर चालक फरार
पुलिस के अनुसार महेन्द्रनाथ, प्रदीप कुमार और महेन्द्र मेघवंशी शनिवार शाम को पुष्कर आए थे। रात में लौटने के दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कार में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। तवाली थाने की हेड कांस्टेबल अनिता राज भी अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed