फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A major accident occurred while filling air in the bus tire.

Ajmer: बस के टायर में हवा भरते समय हुआ बड़ा हादसा, चालक की हुई मौके पर मौत, CCTV में हुई घटना कैद

Tue, 20 Feb 2024 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 Feb 2024 06:18 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ के रूपनगढ़ इलाके से गुजर रहे मेगा हाइवे परबतसर मार्ग स्थित गुजराती होटल के बाहर टायर का पंचर बनाते समय ब्लास्ट होने से निजी बस के चालक सीकर जिले के गणेशपुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
A major accident occurred while filling air in the bus tire.
बस के टायर में हवा भरते समय हुआ बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हादसा मंगलवार सवेरे उस समय हुआ, जब पंचर बनाने के बाद बस चालक टायर में हवा भर रहा था। एकाएक टायर में ब्लास्ट हो गया। इससे चालक करीब 8 फीट हवा में उछल गया। उसके शव के चीथड़े-चीथड़े बिखर गए। हादसे की सूचना मिलने पर रूपनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रूपनगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


रूपनगढ़ थाने के एएसआई गोपाराम ने बताया कि सूरत से गांधीधाम के बीच रजवाड़ी ट्रैवल्स बस चलती है। बस के चालक सीकर जिले में लोसल के नजदीक गणेशपुरा गांव के बोदूराम (38) ने पंचर बनवाने के लिए वाहन को परबतसर मार्ग पर गुजराती होटल पर रोका था। चालक पंचर बनवा रहा था। पंचर बनाने के बाद उसमें हवा भरते समय एका एक टायर में ब्लास्ट हो गया। इससे चालक गणेशपुरा गांव के बोदूराम (38) पुत्र भूराराम जाट करीब 8 फीट तक हवा में उछल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
ब्लास्ट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव चीथड़ों में बिखर गया। बस का परिचालक शव को टैम्पों में डालकर रूपनगढ़ सीएचसी पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक चालक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उनके सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed