{"_id":"6700e2fc68cdbb5d1900d99a","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-a-trailer-on-the-highway-in-beawar-the-driver-and-the-helper-saved-their-lives-by-jumping-from-the-trailer-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2181267-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: ब्यावर में हाइवे पर ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: ब्यावर में हाइवे पर ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान
Sat, 05 Oct 2024 01:27 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:27 PM IST
सार
Ajmer: ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। कुछ समय बाद ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ब्यावर में हाइवे पर ट्रेलर में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जिले के ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बमुश्किल चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। कुछ समय बाद ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड के चलते ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे आने जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्यावर सदर थाने के सामने अजमेर रोड पुलिया पर यह हादसा सामने आया है।
ड्राइवर और खलासी ने कूद कर बचाई जान
ब्यावर सदर थाना प्रभारी गंगाराम खावा में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावर सदर थाने के सामने ब्यावर से अजमेर की ओर कोयला भरकर जा रहे ट्रेलर में डिवाइडर से टकराकर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर का टायर जलकर खाक हो गया। गनिमत रही आग लगने के तुरंत बाद मांडलगढ़ निवासी ट्रेलर के ड्राइवर दुर्गा लाल मीणा और खलासी ने जलते ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। फिलहाल ब्यावर सदर थाना पुलिस ने ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
हाईवे पर आगजनी के कारण लगा लंबा वाहनों का जाम
ट्रेलर में आग लगने के कारण ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का दूर-दूर तक लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने जाने वाले वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय पुलिस ने पहले आंख पर काबू पाकर ट्रेलर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे लगाया, उसके बाद जाम को खुलवाकर आवाजाही दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
हो सकता था बड़ा नुकसान
ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहा ट्रेलर पूरा कोयले से भरा हुआ था। गनीमत रही आग की लपटें कोयले तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो जाता और आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो जाता। सदर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। जिससे कि बड़ा हादसा होने से टल गया।