फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Half-naked body of woman found in tank of abandoned house, panic in area as police begin probe

Ajmer News: बंद पड़े मकान के टैंक में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 09 Oct 2025 01:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 01:24 PM IST
सार

शहर में बंद पड़े पुराने मकान के टैंक में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला आदतन शराबी थी और इलाके में भटकती रहती थी।
 

विज्ञापन
Ajmer News: Half-naked body of woman found in tank of abandoned house, panic in area as police begin probe
बंद पड़े मकान के टैंक में मिला महिला का अर्धनग्न शव

विस्तार

शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नगर निगम के कांजी हाउस गोदाम के पास स्थित एक पुराने बंद पड़े मकान के पानी के टैंक में एक महिला का शव मिला। महिला का आधा शरीर पानी में डूबा हुआ था और वह अर्धनग्न अवस्था में थी। इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास शराब का ठेका होने से मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस के पहुंचने तक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतका अक्सर इस इलाके में देखी जाती थी और आसपास के लोग उसे भलीभांति पहचानते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: फुलेरा थाना प्रभारी और फिक्सर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रैप
विज्ञापन
विज्ञापन


पास स्थित शराब दुकान के संचालक भैरों सिंह ने बताया कि मृतका रोजाना उनकी दुकान पर शराब लेने आती थी। बुधवार शाम को भी उसे ठेके के पास देखा गया था। भैरों सिंह के अनुसार महिला आदतन शराबी थी और खानाबदोश की तरह जीवन व्यतीत करती थी। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग नगर निगम के गोदाम के पास से गुजरे, तो टैंक में महिला का शव देखकर हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की।


कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई बदरू सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत हादसे से हुई है या उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी वारदात हुई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि महिला के आखिरी समय की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

महिला की अर्धनग्न अवस्था और बंद पड़े मकान में शव मिलने से पुलिस भी मामले को गंभीर और संदिग्ध मान रही है। प्रारंभिक तौर पर हत्या या दुष्कर्म जैसी संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान तथा उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

बंद पड़े मकान के टैंक में मिला महिला का अर्धनग्न शव

बंद पड़े मकान के टैंक में मिला महिला का अर्धनग्न शव

 

बंद पड़े मकान के टैंक में मिला महिला का अर्धनग्न शव

बंद पड़े मकान के टैंक में मिला महिला का अर्धनग्न शव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed