फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Family dispute leads to bloodshed in Kishangarh, cousin slits neck, young man dies on spot

Rajasthan Crime: मामूली कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने काट दी गर्दन, युवक की मौके पर मौत; तनाव के बीच पुलिस तैनात

Sun, 16 Nov 2025 04:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 16 Nov 2025 04:14 PM IST
सार

Ajmer News: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार शाम घर के भीतर ही दोनों भाइयों के बीच चर्चा तीखी तकरार में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी रामअवतार मीणा, जो मृतक का चचेरा भाई है, आपा खो बैठा और रसोई से धारदार हथियार लेकर राजपाल पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Ajmer News: Family dispute leads to bloodshed in Kishangarh, cousin slits neck, young man dies on spot
पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने काटी गर्दन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ के बांदरसिंदरी क्षेत्र में शनिवार देर शाम वह हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को दहशत और सदमे में डाल दिया। एक मामूली कहासुनी से शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना भड़क गया कि दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहा तनाव आखिरकार खूनी रूप ले बैठा। आरोप है कि इसी आवेश में आकर एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजपाल मीणा पुत्र भागचंद मीणा निवासी बांदरसिंदरी के रूप में हुई है। राजपाल खेती-किसानी करता था और अपने परिवार का मुख्य सहारा था। बताया जा रहा है कि काफी समय से राजपाल और उसके चचेरे भाइयों के बीच जमीन और पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। यह विवाद सिर्फ भाइयों तक सीमित नहीं था, बल्कि दोनों पक्षों की महिलाएं ‘जो आपस में बहनें हैं’ भी इसी तनाव का हिस्सा थीं।
विज्ञापन

 
कैसे भड़का विवाद, कैसे हुई हत्या?
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार शाम घर के भीतर ही दोनों भाइयों के बीच चर्चा तीखी तकरार में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी रामअवतार मीणा, जो मृतक का चचेरा भाई है, आपा खो बैठा और रसोई से धारदार हथियार लेकर राजपाल पर हमला कर दिया। हमले में सबसे घातक वार राजपाल की गर्दन पर किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद राजपाल को मृत घोषित कर दिया।
 
थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दयाराम चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। आरोपी रामअवतार मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने काटी गर्दन
 
डेढ़ वर्ष की बेटी, बुजुर्ग मां और भाई-बहन हुए बेसहारा
राजपाल मीणा अपने पीछे डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी, एक बड़ा भाई और बहन को छोड़ गया है। परिवार पहले ही पिता की मृत्यु के बाद संघर्ष में था और अब इस हत्या ने पूरे परिवार का सहारा छीन लिया है। परिजनों ने बताया कि यह विवाद लंबे समय से पंचायत स्तर पर भी उठा था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार धमकियां दे चुका था और यह तनाव धीरे-धीरे बढ़ता ही गया।


यह भी पढ़ें- Jodhpur News: हाईवे पर मचा हाहाकार! ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 14 घायल
 
पोस्टमार्टम आज, गांव में तनाव के बीच भारी पुलिस तैनात
राजपाल का शव रात में YN अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा। पुलिस ने गांव में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी दयाराम चौधरी के अनुसार, घटना के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद स्पष्ट होंगे। प्रारंभिक जानकारी में यह पारिवारिक विवाद और आपसी तनाव का मामला लग रहा है। पुलिस ने आसपास के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और पंचायत के सदस्यों से भी बयान लिए हैं जो यह संकेत देते हैं कि विवाद काफी समय से कर रहा था और शनिवार शाम इसकी चिंगारी भड़क उठी।
 
ग्रामीण बोले- ऐसा पहली बार देखा
बांदर सिंदरी गांव में रविवार सुबह तक भी माहौल भारी रहा। लोग समूहों में खड़े इस घटना पर चर्चा करते दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था और ऐसा खौफनाक दृश्य पहली बार देखने को मिला है। पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: वी. श्रीनिवास बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, सुधांश पंत रिलीव; ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के संकेत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed