{"_id":"6919715b5c61d72d9a0f88dc","slug":"a-cow-protection-group-in-ajmer-uncovered-a-major-incident-a-container-carrying-74-cows-was-seized-in-the-arani-area-killing-one-the-driver-and-cleaner-absconded-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3634970-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: गोरक्षा दल की सतर्कता से 74 गायों से भरा कंटेनर पकड़ा, एक की मौत; चालक-क्लीनर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: गोरक्षा दल की सतर्कता से 74 गायों से भरा कंटेनर पकड़ा, एक की मौत; चालक-क्लीनर फरार
Sun, 16 Nov 2025 06:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:24 PM IST
सार
Ajmer News: अरांई क्षेत्र में गोरक्षा दल की सतर्कता से 74 गायों से भरा संदिग्ध कंटेनर पकड़ा गया, जिसमें एक गाय मृत मिली। इस दौरान ड्राइवर-क्लीनर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अरांई क्षेत्र में 74 गायों से भरा कंटेनर पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिले के अरांई क्षेत्र में बीती देर रात गोरक्षा दल की सतर्कता से बड़े पैमाने पर गोवंश तस्करी का खुलासा हुआ। अरांई के पास बाबा रामदेव मंदिर के नजदीक एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने पर उसके भीतर 74 गायें ठूंसकर भरी मिलीं। कंटेनर में दम घुटने से एक गाय मृत पाई गई, जबकि बाकी की हालत बेहद गंभीर थी।
विज्ञापन
संदिग्ध देखकर रोकने की कोशिश, ड्राइवर-क्लीनर मौके से भागे
किशनगढ़ गोरक्षा दल के सदस्य नितेश सैनी ने बताया कि रात में भारी कंटेनर को संदिग्ध ढंग से गुजरते देखा गया। रुकवाने पर ड्राइवर और क्लीनर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन छोड़कर फरार हो गए। कंटेनर का ताला तोड़कर देखने पर पाया गया कि गायों को अत्यंत तंग जगह में एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय संगठनों ने मिलकर गायों को बाहर निकाला
सूचना पर अरांई थाना एएसआई वृद्धि चंद मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही अरांई रामद्वारा के महंत रामप्रकाश रामस्नेही महाराज, बजरंग दल सरवाड़ के संयोजक प्रदीप सिंह राठौड़ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुंच गए। कंटेनर खोलकर सभी 74 गायों को बाहर निकाला गया, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। बाकी गायों को चिकित्सा जांच के बाद भांभोलाव गांव स्थित हरि गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: मामूली कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने काट दी गर्दन, युवक की मौके पर मौत; तनाव के बीच पुलिस तैनात
कंटेनर जब्त, तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि गायों को गैर-कानूनी रूप से कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस अब वाहन मालिक, चालक, परिचालक और संभावित तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन