{"_id":"61e2e9097dd0ce02a3785efc","slug":"ajmer-videography-and-photography-banned-in-dargah-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर: दरगाह शरीफ में वीडीयोग्राफी और फोटोग्राफी को किया प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर: दरगाह शरीफ में वीडीयोग्राफी और फोटोग्राफी को किया प्रतिबंधित
Sat, 15 Jan 2022 09:02 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:02 PM IST
सार
दरगाह कमेटी ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। आमजन में इसकी जानकारी के लिए दरगाह शरीफ में बैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
अजमेर शरीफ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की प्रबंध समिति दरगाह कमेटी द्वारा 14 जनवरी को बड़ा निर्णय लिया गया। दरगाह शरीफ में बढ़ती फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को रोकने के लिए मोबाइल व कैमरे के जरिए होने वाली फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर चलन है कि लोग दरगाह शरीफ में वीडियो और फोटो खिंचवा कर वायरल करते हैं। अपने शौक, प्रसिद्धि को लेकर बनाए गए इन वीडियों व तस्वीरों के जरिए दरगाह शरीफ की प्रतिष्ठा, आदर, सम्मान और व्यवस्था को आघात पहुंचता है। इसे देखते हुए दरगाह कमेटी ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। आमजन में इसकी जानकारी के लिए दरगाह शरीफ में बैनर लगाए जाएंगे। दरगाह कमेटी द्वारा बढ़ते वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी को रोकने के लिए दरगाह शरीफ से संबंधित हर दो अंजुमन से सचिव को पत्र लिखकर भी सहयोग का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
युवती ने मांगी माफी
वहीं, शाहजहांनी मस्जिद में जिम्नास्टिक स्टंट के वायरल वीडियों से चर्चा में आई युवती ने ई-मेल के जरिए माफी मांगी है। अपने क्षमायाचना पत्र में युवती ने ख्वाजा गरीब नवाज के प्रति अपनी गहरी आस्था और आदर का उल्लेख करते हुए किसी भी जाति, धर्म या समुदाय को आघात नहीं पहुंचाने की बात कही। इसके साथ ही उक्त वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से भी हटाने की बात कही है। युवती द्वारा प्राप्त ई-मेल पर दरगाह कमेटी चेयरमैन अमीन पठान ने भी युवती को माफ करने का निर्णय लिा और साथ ही हिदायत दी कि वह भविष्य में आदर व सम्मान वाले किसी भी स्थान पर इस तरह का कार्य न करे।
विज्ञापन