{"_id":"62a1f5e81ac7512e6e5c8b97","slug":"ajmer-the-hypocrite-tantrik-absconded-with-19-tola-of-gold-and-72-thousand-was-taken-in-the-name-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: 19 तोला सोना व 72 हजार लेकर फरार हुआ ढोंगी तांत्रिक, इलाज के नाम पर लिया था झांसे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: 19 तोला सोना व 72 हजार लेकर फरार हुआ ढोंगी तांत्रिक, इलाज के नाम पर लिया था झांसे में
Thu, 09 Jun 2022 07:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:00 PM IST
सार
अजमेर में एक ढोंगी तांत्रिक ने बीमारी का इलाज करने के बहाने 19 तोला सोना और 72 हजार रुपये गायब कर दिए। पीड़त को 21 दिन बाद घटना का पता चला तो उसने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित ने दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में एक ढोंगी तांत्रिक के जाल में तीन परिवार फंस गए। तांत्रिक ने बीमारी का इलाज करने का झांसा देकर 19 तोला सोना और 72 हजार रुपये का फटका लगा दिया है। पीड़ित ने दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
दरगाह थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि अंदरकोट निवासी मुनव्वर मसूद अली ने शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि रमजान के दौरान वह दरगाह शरीफ में था। तभी उसकी मुलाकात दिल्ली हाल मदार गेट अजमेर निवासी असलम परवेज से हुई। मुलाकात में उसने भरोसा जीत लिया। वह अक्सर घर भी आने लगा था। उसने बताया था कि उसके कब्जे में जिन्न हैं, और वो इन शक्तियों के बल पर हर बीमारी का इलाज कर सकता है। पीड़ित ने अपने मामा की पोती रूहानी का इलाज कराने के लिए असलम से संपर्क किया। असलम ने इलाज के नाम पर पहले दो बार 16-16 हजार रुपये ले लिए। इलाज शुरू करने के बाद फिर 20-20 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस प्रकार 72 हजार रुपए उस ढोंगी बाबा ने मुनव्वर से ले लिए।
मुनव्वर ने आगे बताया कि इतना ही नहीं, असलम ने उन्हें झांसे में लेकर पुराने सोने को पानी में डालकर नहाना बता दिया और सोना मंगाया। साथ ही जो लोग भी उस बच्ची के संपर्क में आए उनको भी पुराना सोना पानी में डालकर नहाने का इलाज बताया। जिस पर 3 परिवारों ने तकरीबन 19 तोला सोना उसे दिया और तीनों परिवारों को अलग-अलग पोटली बांधकर दे दी। इसके बाद 21 दिन नहाने को कहा, जब पीड़ित परिवार ने पोटली खोल कर देखे तो उसमे सारा सोना गायब मिला। यह पूरी घटना 18 मई से 20 मई 2022 के बीच की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।