फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News: Woman Found Dead in Isolated Hills, Accused Consumed Poison After Alleged Abduction and Murder

Ajmer News: सुनसान पहाड़ी इलाके में मिली युवती की लाश, अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी ने खाया जहर

Tue, 26 May 2026 12:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 12:25 PM IST
सार

गेगल थाना इलाके में एक 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Woman Found Dead in Isolated Hills, Accused Consumed Poison After Alleged Abduction and Murder
मौके से साक्ष्य जुटाती एफएसएल टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गेगल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण किया, फिर सुनसान पहाड़ी इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक ने जहर खा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दोस्तों के साथ घर पहुंचा आरोपी
मृतका के पिता ने गेगल थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दूसरे गांव का एक युवक अपने दोस्तों के साथ उनके घर आया। आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने उनकी बड़ी बेटी (20) का जबरन अपहरण किया और कार में बैठाकर ले गए। परिजनों के अनुसार आरोपी युवती को सुनसान पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि, बताया जा रहा है कि युवक और युवती की करीब पांच साल पहले सगाई हो चुकी है। युवक ने सुबह युवती को घर से लिया और उसके बाद उसे लेकर इधर-उधर घूमता रहा। बाद में दोनों के बीच आपस में कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवक ने युवती को पहले जहर दिया, फिर गला घोंटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंचायत-निकाय चुनाव अवमानना मामला: राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी


दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया
घटना के बाद आरोपी युवक ने अपनी दादी को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक बेसुध हालत में मिला, जबकि पास में युवती का शव पड़ा था। दोनों को तत्काल किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी युवक का इलाज जारी है।

एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए गेगल थाना पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने आरोपी की कार और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ (ग्रामीण) रामचंद्र चौधरी ने बताया कि युवती के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के साथियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed