{"_id":"64845677f181dc9f4906a465","slug":"ajmer-dargah-khadim-sarwar-chishti-controversial-statement-on-girls-ajmer-92-film-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer 92: अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती ने लड़कियों को लेकर दिया विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer 92: अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती ने लड़कियों को लेकर दिया विवादित बयान
Sat, 10 Jun 2023 11:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:08 PM IST
सार
अजमेर में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने महिलाओं और लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर अब हंगामा भी हो सकता है।
विज्ञापन
सरवर चिश्ती के फिर बिगड़े बोल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ajmer 92 फिल्म को लेकर विवाद जारी है। मुस्लिम संगठनों और समाज के लोग फिल्म को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अजमेर में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सरवर चिश्ती ने ये बयान चार जून को दिया है। वीडियो में सरवर चिश्ती कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आदमी पैसों और मूल्यों से करप्ट नहीं हो सकता। लेकिन, महिलाओं की वजह से हो जाता है।
इस दौरान वह महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कहते हैं। साथ ही कहते हैं कि महिलाओं की वजह से विश्वामित्र जैसे ऋषि भी भटक सकते हैं। आज जितने भी बाबा जेल में हैं, ये सिर्फ वो हैं, जो लड़कियों के मामले में फंसे हैं। यह एक ऐसा मामला है कि बड़े से बड़ा व्यक्ति फिसल जाता है।
विज्ञापन
देश की महिला शक्ति का अपमान
वीडियो सामने आने के बाद अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन ने सरवर चिश्ती पर हमला बोला। उन्होंने कहा- चिश्ती का ये बयान महिलाओं के प्रति उनकी जाहिलाना और गंदी मानसिकता को बताता है। वे महिला को उपभोग कि वस्तु समझते हैं। यह सीधे-सीधे देश की महिला शक्ति का अपमान है ।
जैन ने कहा- अजमेर ब्लैकमेल कांड के अपराधियों को पहले राजनीतिक रसूख के जरिए बचाने का षड्यंत्र किया गया और अब इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा बता कर चिश्ती विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। चिश्ती के बयान पर खादिम समुदाय और राजस्थान पुलिस से उन पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
अक्सर विवादित बयान देते हैं चिश्ती
खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले कन्हैलाल हत्याकांड के बाद भी चिश्ती ने भड़काऊ भाषण दिया था। एनआईए सरवर से इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है। इसके अलावा सरवर चिश्ती पर पीएफआई से संबंध होने के भी आरोप लग चुके हैं।

@Ajmer92 लड़की चीज ही ऐसी है...बड़े से बड़ा फिसल जाता है, अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती का वीडियो#Ajmer #ajmerdargah #RajasthanPolice #RajasthanNews pic.twitter.com/YwH7XpIirl
— Uditdixit Journalist (@Uditdixit4) June 10, 2023