{"_id":"5d5e90bb8ebc3e6c2837d656","slug":"airforce-truck-accident-at-barmer-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः पहाड़ी से नीचे गिरा वायुसेना का ट्रक, तीन जवानों की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः पहाड़ी से नीचे गिरा वायुसेना का ट्रक, तीन जवानों की मौत, तीन जख्मी
Thu, 22 Aug 2019 06:31 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
बाड़मेर वायुसेना ट्रक दुर्घटना
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में वायुसेना के कर्मियों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर पड़ा, जिसमें तीन कर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए। मामला बुधवार का है। वायुसेना ने बताया कि वाहन में सवार दो कर्मी-- सार्जेंट मणि राम और नॉन कॉम्बेटेंट (ई) अरूण कुमार घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए है और उन्हें हवाई मार्ग से जोधपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वायुसेना के मुताबिक, कॉरपोरल प्रसाद को मामूली चोटें आई हैं और बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। वायुसेना ने बताया कि कोरपोरल जीएस रावत, नॉन कॉम्बेटेंटे (ई) अशोक कुमार और नॉन कॉम्बेटेंट (ई) एल एस कुमार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बाड़मरे जिले के पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि बाड़मेर के चौहटन कस्बे में पहाड़ी पर स्थित वायुसेना के केंद्र से आठ जवानों को लेकर एक ट्रक नीचे उतर रहा था। इस दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पहाड़ी के नीचे गिर गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने घायलों को चौहटन के एक अस्पताल में पहुंचाया जहां दो जवानों को बाड़मेर रेफर कर दिया गया। वायुसेना ने एक बयान में बताया कि भारतीय वायुसेना का एक सेवा वाहन राजस्थान में बाड़मेर के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन में वायुसेना के आठ कर्मी शामिल थे।
राजस्थान पुलिस ने कहा कि दो घायलों की हालत नाजुक है।
,