फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Air of Bhiwadi is Most polluted in country many cities are worst

भिवाड़ी देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, कई शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

Sun, 21 Oct 2018 04:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
Air of Bhiwadi is Most polluted in country many cities are worst
air pollution
दशहरे के दूसरे दिन की सुबह शनिवार को दिल्ली समेत देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, पराली जलाने और हवा की गति कम होने की वजह से आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन


सीपीसीबी की तरफ से जारी देश भर के 64 शहरों के वायु प्रदूषण सूचकांक में सबसे खराब स्थिति हरियाणा के भिवाड़ी की रही।शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 434 के स्तर पर रहा, जो खतरनाक स्तर से ज्यादा है। राजधानी दिल्ली में यह सूचकांक 50 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 326 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


एनसीआर में गुरुग्राम की स्थिति बदतर : एनसीआर के शहरों में सबसे बुरी हालत गुरुग्राम की रही। शनिवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 दर्ज किया गया।  जबकि फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमश: 326, 319, 317 व 314 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के शहरों में सांस लेना मुश्किल 

उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर से ज्यादा दर्ज किया गया। लखनऊ में शनिवार को एक्यूआई 313 दर्ज किया गया। यहां पीएम10 का स्तर 267 रहा। इसके साथ ही बागपत (320), कानपुर (289) और मुजफ्फरनगर (303) में भी वायु की गुणवत्ता बेहद खराब रही।  


दिल्ली में 30 जगहों पर पीएम10 खतरनाक स्तर पर 

दिल्ली के करीब 30 मॉनीटरिंग स्टेशन पर पीएम10 का स्तर बेहद खराब रहा। जबकि द्वारका, मुंडका, आनंद विहार व मथुरा रोड में इसका स्तर 1169, 1157, 581 व  573 रिकॉर्ड किया गया। जबकि पीएम2.5 का अलग-अलग इलाकों में स्तर खराब से बेहद के बीच रहा। सफर के आंकड़े बताते हैं कि पूरी दिल्ली में पीएम10 व 2.5 का औसत 293 व 167 था। सफर का पूर्वानुमान है कि रविवार को हवा में खराबी आयेगी। जबकि सोमवार को इसमें सुधार हो सकता है।      

वायु गुणवत्ता सूचकांक 
0-50        अच्छा 
50-100     संतोषजनक 
101-200   मध्यम 
201-300   खराब 
301-400   बेहद खराब 
401-500   खतरनाक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed