फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Air Chief Marshal AP Singh Last Fighter Sortie Tejas Jodhpur Tarang Shakti 2026

राजस्थान: वायुसेना प्रमुख ने तेजस में भरी करियर की आखिरी उड़ान, आसमान में गरजे भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमान

Tue, 13 Oct 2026 02:31 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2026 02:31 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सोमवार को जोधपुर में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में अपने करियर की आखिरी फाइटर सॉर्टी पूरी की। इसके साथ ही जोधपुर एयरबेस पर आयोजित बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 का समापन हो गया। एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
 

विज्ञापन
Air Chief Marshal AP Singh Last Fighter Sortie Tejas Jodhpur Tarang Shakti 2026
बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के आसमान में सोमवार को भारतीय वायुसेना की ताकत और स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की अहमियत देखने को मिली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस के कॉकपिट में बैठकर अपने करियर की आखिरी फाइटर सॉर्टी पूरी की। यह उड़ान उनके लंबे सैन्य करियर का यादगार पल रही। इसी के साथ बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 का भी समापन हुआ।
विज्ञापन


तेजस में वायुसेना प्रमुख की आखिरी उड़ान
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर इस उड़ान की जानकारी साझा की। वायुसेना के मुताबिक, स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के कॉकपिट से एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने करियर की अंतिम फाइटर सॉर्टी पूरी की। वायुसेना ने इसे उनके शानदार करियर का ऐतिहासिक क्षण बताया, जो उड़ान के प्रति जुनून और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना के संदेश में कहा गया कि उड़ान का एक अध्याय समाप्त हो रहा है, लेकिन देश की सेवा का मिशन जारी रहेगा। इस उड़ान के दौरान एपी सिंह ने मित्र देशों के विमानों और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के साथ आसमान में उड़ान भरी।

सुखोई, राफेल और विदेशी विमानों ने भी भरी उड़ान
इस अवसर पर सुखोई-30, राफेल, संयुक्त अरब अमीरात के एफ-16 और मिराज सहित कई लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण विमानों ने भी अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर हवाई प्रदर्शन किया। यह उड़ान तरंग शक्ति-2026 के समापन कार्यक्रम का हिस्सा थी। बहुराष्ट्रीय अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना और मित्र देशों के विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर संयुक्त हवाई संचालन का प्रदर्शन किया।


31 अक्टूबर को रिटायर होंगे एपी सिंह
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके बाद एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वायुसेना प्रमुख की आखिरी फाइटर सॉर्टी उनके उड़ान करियर के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखी जा रही है। हालांकि, उनके सेवानिवृत्त होने के बाद भी राष्ट्रसेवा का सफर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed