फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Agnipath Scheme Youth preparing for army recruitment in Bharatpur commits suicide

Rajasthan: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, अग्निपथ योजना के लागू होने से था मायूस

Mon, 20 Jun 2022 10:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 20 Jun 2022 10:38 AM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि युवक अग्निपथ योजना के लागू होने के बाद मायूस रहने लगा था। उसने दौड़ लगाना भी बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Agnipath Scheme Youth preparing for army recruitment in Bharatpur commits suicide
भरतपुर में युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

देश भर में अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। इस योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद है। इसी बीच भरतपुर में अग्निपथ योजना से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के बिलौठी गांव निवासी कन्हैया गुर्जर (22) पुत्र महाराज सिंह गुर्जर ने खेत में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि अग्निपथ योजना लागू होने के बाद से युवक ने दौड़ भाग करना छोड़ दिया और मायूस रहने लगा। युवक कबड्डी का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। वहीं 12वीं के बाद से ही वह सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जब से अग्निपथ योजना की घोषणा हुई, तभी से कन्हैया ने दौड़ना बंद कर दिया। परिजनों के बार-बार समझाने पर भी वो सेना की तैयारी के लिए सुबह दौड़ने नहीं जा रहा था। कन्हैया का कहना था कि अब उसका सैनिक बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। चार साल बाद आकर भी जब कुछ और काम करना है तो अभी से क्यों ना किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब सभी परिजन जागे तो कन्हैया घर में नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया तो उसका शव गांव से बाहर खेत में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता किसान हैं और भाई मजदूरी करते हैं। सभी का सपना था कि कन्हैया फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed