{"_id":"61fb999a3b8dc251f05786dc","slug":"aghori-baba-arrested-for-breaking-sculptures-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मूर्तियां तोड़ने वाला आरोपी अघोरी बाबा पकड़ाया, नशे की हालत में दिया था घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मूर्तियां तोड़ने वाला आरोपी अघोरी बाबा पकड़ाया, नशे की हालत में दिया था घटना को अंजाम
Thu, 03 Feb 2022 02:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:32 PM IST
सार
नसवारा गांव में बने सत्यनारायण मंदिर में 31 जनवरी की रात देव बाबा, हीरामन बाबा और भोना बाबा की संगमरमर की मूर्तियां आरोपी ने खंडित कर दीं थीं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हलैना क्षेत्र के नसवारा गांव में बने सत्यनारायण मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अघोरी बाबा गुड्डू उर्फ गोविंदानंद उर्फ फक्कड़ बाबा गुम्मट मोहल्ला थाना बाड़ी धौलपुर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात उसने गांजे के बाद शराब भी पी ली थी। नशे में उसने एक पत्थर से तीन मूर्तियों के सिर तोड़ कर अलग कर दिए।
विज्ञापन
भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि गांव नसवारा स्थित सत्यनारायण मंदिर के पुजारी सुखराम ने थाना हलैना में मूर्तियां तोड़ने का केस दर्ज कराया था। 31 जनवरी की रात मंदिर के पास स्थित देव बाबा, हीरामन बाबा और भोना बाबा की संगमरमर की मूर्तियां अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई गई टीम ने संदिग्ध अघोरी बाबा गुड्डू से पूछताछ की तो अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन