फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ahmed Patel Congress News: After the departure of Ahmed Patel, there will be a change in the three-member committee on Sachin Pilot in Rajasthan

अहमद पटेल के जाने के बाद सचिन पायलट को लेकर बनी कमेटी में होगा बदलाव

Tue, 22 Dec 2020 05:57 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Patel Congress News: After the departure of Ahmed Patel, there will be a change in the three-member committee on Sachin Pilot in Rajasthan
सचिन पायलट - फोटो : ANI

राजस्थान में कांग्रेस में कुछ महीनों से मचे सियासी घमासान के बाद सचिन पायलट की मांगों को लेकर बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी में बदलाव होने जा रहा है। पार्टी से अब अहमद पटेल की जगह अंबिका सोनी को लाने की तैयारी है। गुटबाजी की सुगबुगाहट को दूर करने के लिए कांग्रेस लगातार सक्रिय है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मजबूत हो, बल्कि संगठन में भी दमदार तरीके उभर कर सामने लाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पटेल के निधन के चलते तीन सदस्यीय कमेटी का काम धीमा होने को लेकर कहा है कि इस मामले में जल्द फैसला लिया जाएगा। इस कमेटी में अंबिका सोनी को नियुक्त किया जा सकता है, इसके लिए उनका नाम सबसे आगे चल रहा हैं। सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की शिकायतों पर तत्काल फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस कमेटी में अहमद पटेल के अलावा केसी वेणुगोपाल और अजय माकन शामिल थे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो प्रदेश में पंचायत चुनाव में हार के बाद आलाकमान संगठन को मजबूत करने को लेकर बेहद गंभीर है। इस संबंध में निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं पायलट खेमे की शिकायतों पर भी जल्द फैसला लेने की बात कही जा रही है। जल्द ही पायलट को लेकर पार्टी कोई फैसला कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रभारी अजय माकन व महासचिव रणदीप सुरजेवाला के साथ मिलकर प्रदेश संगठन कार्यकारिणी पर फैसला ले लिया है। खबर है कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से संगठन विस्तार को लेकर अनुमति मिल गई है। इसकी पहली लिस्ट जल्द आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed