फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   After the death of father and brother, the whole village performed the ritual

Hanumangarh: स्वर्गवासी संन्यासी भाई की कुटिया को तिलक कर बहन ने दिया भात का न्योता, फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Thu, 16 Mar 2023 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Mar 2023 04:08 PM IST
सार

हनुमानगढ़ के भादरा विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव नेठराना में दिलचस्प मायरा देखने को मिला। यहां समाज में अकेली महिला ने अपनी बेटियों की शादी के लिए स्वर्गवासी संन्यासी भाई की कुटिया को तिलक कर भात का न्योता दिया।

विज्ञापन
After the death of father and brother, the whole village performed the ritual
मायरा लेकर पहुंचे गांव वाले - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान का नानी बाई का मायरा तो जग प्रसिद्ध है। जब अपने भक्त नरसी जी की मदद करने स्वयं भगवान कृष्ण धरती पर मायरा भरने आए थे। ऐसा ही दिलचस्प मायरा एक बार फिर भादरा विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव नेठराना में देखने को मिला। मानो इस बार भगवान श्री कृष्ण पूरे गांव के रूप में मामा का फर्ज निभाने आए हों।

विज्ञापन


विज्ञापन


भादरा उपखंड के गांव नेठराना की बेटी मीरा जो फतेहाबाद जिले के गांव जांडवाला बागड़ हरियाणा में ब्याही हुई है। मीरा की दो बेटियां हैं, जिनकीं शादी 15 मार्च को तय हुई थी। मीरा के पति जोराराम काफी समय पहले गुजर चुके हैं। पिता का साया भी सिर पर नहीं है। पीहर नेठराना में संन्यासी भाई का भी दस वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था। ऐसे में मीरा ने नेठराना अपने पीहर जाकर स्वर्गवासी भाई की कुटिया को टिक्का (तिलक) निकाल दिया और कुटिया को भात को न्योता देकर अपने ससुराल वापस आ गई। मीरा को हैरानी तब हुई जब 15 मार्च को शादी वाले दिन बुधवार को सोनू और मीनो के विवाह के दिन उसके पीहर नेठराना से एक-दो नहीं बल्कि 500 लोग भाती ढोल नगाड़े के साथ शादी में पहुंचे। मायके (पीहर) से आए लोगों को देखकर मीरा की आंखें छलक उठीं। भातियों ने यहां वो हर रस्म अदा की, जोकि मामा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों रुपये का भरा मायरा
अब सरपंच राजेन्द्र निमीवाल, मंगल सैन ऐचरा ने बताय कि भाई की कुटिया से मीरा के जाने के बाद ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर निर्णय लिया कि मीरा बाई का मायरा भरा जाए। ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर लगभग सात लाख रुपये का नकद मायरा और अन्य बान व कन्यादान, जेवरात, कपड़े समेत करीब 10 लाख रुपये का मायरा भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed